1st Bihar Published by: Viveka Nand Updated May 04, 2026, 2:51:59 PM
- फ़ोटो Google
Bihar Mausam: बिहार में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। राज्य के आपदा प्रबंधन विभाग ने सोमवार (04 मई 2026) को अचानक बिगड़े मौसम को लेकर बड़ा अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार कई जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात (ठनका), तेज हवा और मध्यम बारिश की संभावना को देखते हुए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
दोपहर 02:15 बजे जारी ताजा अपडेट के मुताबिक गोपालगंज और सिवान जिलों के लिए रेड अलर्ट घोषित किया गया है। इन इलाकों में तेज आंधी, गरज के साथ भारी बारिश और वज्रपात की आशंका जताई गई है। यह अलर्ट शाम 05:15 बजे तक प्रभावी रहेगा। प्रशासन ने लोगों से खास तौर पर अपील की है कि वे घर से बाहर न निकलें और सुरक्षित स्थानों पर ही रहें।
इसके अलावा 02:40 बजे जारी दूसरे अलर्ट में राज्य के 17 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इनमें शामिल हैं: औरंगाबाद, अरवल, गया, गोपालगंज, जहानाबाद, पटना, नालंदा, पूर्वी चंपारण, बक्सर, भोजपुर, मुजफ्फरपुर, रोहतास, वैशाली, शिवहर, सारण, सिवान और सीतामढ़ी। इन जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात, तेज हवा और मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। यह अलर्ट शाम 05:40 बजे तक लागू रहेगा।