1st Bihar Published by: First Bihar Updated Apr 23, 2026, 6:57:28 PM
दो दिन बाद बदलेगा मौसम का मिजाज - फ़ोटो सोशल मीडिया
PATNA: मौसम विभाग, पटना ने 26 से 30 अप्रैल के बीच पूरे बिहार के लिए अलर्ट जारी किया है। इस अवधि में आंधी-तूफान, बारिश और वज्रपात की संभावना जताई गई है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
जारी पूर्वानुमान के अनुसार, उत्तर बिहार के जिलों में सामान्य से अधिक वर्षा होने की संभावना है, जबकि दक्षिण बिहार में सामान्य से कम बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग ने यह भी बताया है कि इस दौरान तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी, जिससे गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। हालांकि, खराब मौसम को देखते हुए लोगों को अनावश्यक बाहर निकलने से बचने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की हिदायत दी गई है।





