Bihar Crime News: बिहार में लूटपाट के दौरान युवक को मारी गोली, घर लौटने के दौरान बदमाशों ने बीच रास्ते में घेरा Bihar News: बिहार के इस जिले में 1000 करोड़ की लागत से सीमेंट ग्राइंडिंग इकाई की होगी स्थापना, 200 एकड़ में लगेगा उद्योग...500 लोगों को रोजगार Bihar News: बिहार में मानसून में बालू खनन पर पूर्ण प्रतिबंध, नहीं प्रभावित होगी आपूर्ति; सरकार ने की यह व्यवस्था Bihar News: बिहार में मानसून में बालू खनन पर पूर्ण प्रतिबंध, नहीं प्रभावित होगी आपूर्ति; सरकार ने की यह व्यवस्था Hot Water Bath: हर दिन गर्म पानी से नहा रहे हैं? सेहत पर पड़ सकता है ये असर; जानिए.. फायदे और नुकसान Hot Water Bath: हर दिन गर्म पानी से नहा रहे हैं? सेहत पर पड़ सकता है ये असर; जानिए.. फायदे और नुकसान बिहार की बिटिया ने किया कमाल: पुनपुन की कोमल ने चीन में लगहराया तिरंगा, ड्रैगन बोट रेस में जीता ब्रॉन्ज Air India के एक और विमान में आई तकनीकी खराबी, दिल्ली से यहां जा रही फ्लाइट रद्द Air India के एक और विमान में आई तकनीकी खराबी, दिल्ली से यहां जा रही फ्लाइट रद्द Bihar Crime News: बिहार में भूमि विवाद को लेकर खूनी खेल, फरियाद लेकर थाने पहुंचे लोगों को पुलिस ने भगाया
30-Mar-2025 08:04 AM
By First Bihar
Bihar Weather : बिहार में इन दिनों मौसम का रुख कुछ अलग नजर आ रहा है। पछुआ हवाओं के प्रभाव से जहां मौसम शुष्क बना हुआ है, वहीं कई शहरों में तापमान सामान्य से ऊपर पहुंच गया है। मौसम विभाग की ताजा जानकारी के मुताबिक, अगले कुछ दिनों में बिहार के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा, लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से तापमान में हल्की गिरावट जरूर दर्ज की जा सकती है।
पछुआ हवाओं ने बढ़ाई गर्मी, लोगों की परेशानी में इजाफा
बिहार में पछुआ हवाओं का असर साफ दिख रहा है। इन हवाओं के कारण मौसम शुष्क होने के साथ-साथ तापमान में भी उछाल देखा गया है। मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के अनुसार, प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में सतही हवाओं की गति 10-20 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना है। कुछ इलाकों में यह झोंके के साथ 30 किलोमीटर प्रति घंटा तक भी पहुंच सकती है।
शनिवार को राजधानी पटना और आसपास के इलाकों में सुबह तेज हवाएं चलीं, लेकिन दोपहर होते-होते सूरज की तपिश ने लोगों को परेशान कर दिया। दोपहर 1 बजे से 3 बजे के बीच लू जैसी स्थिति बनी रही। पटना का न्यूनतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री अधिक 23.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 2.5 डिग्री की गिरावट के साथ 36.1 डिग्री सेल्सियस रहा।
अगले 5 दिन स्थिर रहेगा मौसम
मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले पांच दिनों तक बिहार के तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। मौसम सामान्य बना रहेगा, लेकिन गर्मी और शुष्क हवाओं से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद कम है। इस दौरान बिहार के कई शहरों में तापमान सामान्य से ऊपर बना रहेगा।
बांका-राजगीर सबसे गर्म, अरवल में सबसे कम तापमान
शनिवार को बांका और राजगीर में सबसे अधिक 37.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो बिहार के सबसे गर्म शहर रहे। वहीं, अरवल में सबसे कम 17.9 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। बीते 24 घंटों में पटना सहित ज्यादातर जिलों में अधिकतम तापमान में गिरावट देखी गई, लेकिन नालंदा, गोपालगंज, मुंगेर, भागलपुर, कटिहार, पूर्णिया, फारबिसगंज और सुपौल में यह स्थिर रहा।
वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर, 48-72 घंटों में राहत की उम्मीद
मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में सक्रिय वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर अब बिहार में भी दिखेगा। इससे ठंडी हवाएं चलेंगी, जिसके चलते अगले 48-72 घंटों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट हो सकती है। हालांकि, यह राहत ज्यादा दिनों तक नहीं टिकेगी और तीन दिन बाद मौसम फिर से बदल सकता है।
प्रमुख शहरों का तापमान
यहां कुछ प्रमुख शहरों के तापमान की जानकारी दी जा रही है:
पटना: अधिकतम 36.1°C, न्यूनतम 22.8°C
गया: अधिकतम 36.8°C, न्यूनतम 21.0°C
भागलपुर: अधिकतम 36.8°C, न्यूनतम 23.6°C
मुजफ्फरपुर: अधिकतम 35.2°C, न्यूनतम 24.7°C