ब्रेकिंग
हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा गोपालगंज में 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारकौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नामबेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तारघूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठपहॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा गोपालगंज में 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारकौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नामबेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तारघूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप

Bihar Vidhansabha: विधानसभा में भारी हंगामा..कब्रिस्तान के सवाल पर फंस गए मंत्री जी, विपक्ष ने सरकार को घेर लिया

Bihar Vidhansabha: सदन में प्रश्नकाल के दौरान कब्रिस्तान के मुद्दे पर सरकार घिर गई. राजद विधायक कुमार सर्वजीत ने कब्रिस्तानों की घेराबंदी का सवाल उठाया. सरकार की नीति पर कटघरे में खड़ा किया.इस दौरान विपक्षी सदस्यों ने काफी हंगामा किया.

bihar vidhansabha,budget session,कब्रिस्तान पर बवाल, SAMRAT CHAUDHARY, सम्राट चौधरी, बिहार का बजट, 28 february, बिहार विधानसभा में क्या हो रहा, विधानसभा अध्यक्ष, नंदकिशोर यादव, तेजस्वी यादव, विजय कुमा
© SELF
Viveka Nand
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Vidhansabha: बिहार विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान कब्रिस्तान के मुद्दे पर सरकार घिर गई. राजद विधायक कुमार सर्वजीत ने कब्रिस्तानों की घेराबंदी का सवाल उठाया. सरकार की नीति पर कटघरे में खड़ा किया. गृह विभाग के प्रभारी मंत्री विजेन्द्र यादव ने कब्रिस्तान की घेराबंदी को लेकर प्राथमिकता बताई. जवाब से असंतुष्ट विधायक ने सरकार की नीति पर ही सवाल खड़े कर दिए. 

दूसरा सवाल भी कब्रिस्तान की घेराबंदी पर ही थी. सभी सवालों पर मंत्री द्वारा एक ही तरह के जवाब दिए जाने से विपक्ष हंगामा करने लगा. विपक्षी सदस्यों का कहना था कि सरकार का रटा रटाया जवाब होता है. सदन के अंदर काफी शोरगुल होने लगा. स्पीकर ने कहा कि ,सरकार ने उत्तर दिया है. स्पीकर ने हंगामा कर रहे विधायकों से कहा कि आपलोग शांत रहें. सरकार के जवाब से असंतुष्ट होते हुए विपक्षी विधायक सदन से वाकआउट कर गए। 

होली की छुट्टी के बाद आज से बिहार विधानसभा का सत्र शुरू हुआ है. प्रश्नकाल की शुरूआत होते ही विपक्ष के विधायक सदन में अपनी बात रखना चाहते थे. इस दौरान स्पीकर नंदकिशोर यादव ने इसकी अनुमति नहीं दी और प्रश्नकाल की शुरूआत की.   विपक्ष ने अररिया और पूर्णिया में पुलिस पर हमला का मुद्दा उठाया.स्पीकर ने कहा समय पर अपनी बात उठाइएगा. माले विधायक अपनी बात कह रहे थे, इसी दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सदन से उठ कर चले गए. इधर, आंदोलन कर रहे विपक्ष के विधायक वेल में पहुंच गए और पोस्टर लहराने लगे. स्पीकर नंदकिशोर यादव ने मार्शल को आदेश दिय़ा कि सभी के हाथ से पोस्टर ले लें.  


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Viveka Nand

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें