ब्रेकिंग
छपरा पंचायत भवन में महिला कर्मी का पंखे से लटका मिला शव, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझा मामलाबिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदनमृत समझकर किया दाह संस्कार: जिंदा लौटा अमर चौहान, किशनगंज में रेल पुलिस की कार्यशैली पर सवालवैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहासफिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावनाछपरा पंचायत भवन में महिला कर्मी का पंखे से लटका मिला शव, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझा मामलाबिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदनमृत समझकर किया दाह संस्कार: जिंदा लौटा अमर चौहान, किशनगंज में रेल पुलिस की कार्यशैली पर सवालवैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहासफिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना

Bihar teacher transfer : बिहार में 32,688 हेडमास्टर्स को जिला आवंटन, बाकी अभ्यर्थियों को दोबारा मिलेगा विकल्प

Bihar teacher transfer : बिहार में प्राथमिक विद्यालयों के हेडमास्टर्स की नियुक्ति को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। 32,688 शिक्षकों को जिला आवंटित कर दिया गया है, जबकि 2,645 अभ्यर्थियों को उनकी पसंद का जिला नहीं मिल सका।

बिहार हेडमास्टर भर्ती, Bihar Headmaster Recruitment, जिला आवंटन, district allotment, BPSC हेडमास्टर, BPSC Headmaster, शिक्षा विभाग, education department, प्राथमिक विद्यालय, primary school, शिक्षक नियु
प्रतीकात्मक तस्वीर
© Google
Nitish KumarNitish Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar teacher transfer : बिहार में गुरुवार को प्राथमिक विद्यालयों में हेडमास्टर्स के जिला आवंटन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई। इस प्रक्रिया में 32,688 शिक्षकों को उनके जिलों में नियुक्ति दे दी गई है, जबकि 2,645 उम्मीदवारों को उनकी पसंद का जिला नहीं मिल सका। ऐसे अभ्यर्थियों को पुनः नए विकल्प भरने का अवसर मिलेगा।


बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने प्राथमिक विद्यालयों के हेडमास्टर पद के लिए 36,947 अभ्यर्थियों की सिफारिश की थी। इसके तहत शिक्षा विभाग ने चार चरणों में काउंसलिंग करवाई। यह प्रक्रिया 9-13 दिसंबर 2024, 8-9 जनवरी 2025, 10 फरवरी 2025 और 18 मार्च 2025 तक चली। इस दौरान 35,386 शिक्षकों ने ऑनलाइन माध्यम से तीन-तीन जिलों के विकल्प दिए थे। काउंसलिंग के बाद, 35,333 अभ्यर्थियों के दस्तावेज सही पाए गए। इनके जिला आवंटन के लिए गठित समिति ने सॉफ्टवेयर के माध्यम से प्रक्रिया पूरी की।

विकल्प नहीं मिलने वालों के लिए दोबारा मौका

समिति ने जिलों में उपलब्ध रिक्तियों और अभ्यर्थियों की प्राथमिकता को ध्यान में रखते हुए 32,688 शिक्षकों का जिला आवंटन कर दिया। हालांकि, 2,645 शिक्षकों को उनकी पसंद के अनुसार जिला नहीं मिल पाया। ऐसे में, शिक्षा विभाग जल्द ही उन्हें नए विकल्प भरने का अवसर देगा, ताकि उन्हें भी शीघ्र ही नियुक्ति दी जा सके। सरकार ने स्पष्ट किया है कि प्राथमिक विद्यालयों में हेडमास्टर्स की नियुक्ति प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा, जिससे शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा सके।

इस खबर के बारे में
Nitish Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Nitish Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें