ब्रेकिंग
पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह

Bihar Teacher Salary : बिहार के इन शिक्षकों को आठवें वेतनमान में कितनी सैलरी बढ़ेगी ? नीतीश सरकार का क्या है प्लान..टीचर्स को जानना है जरूरी..

Bihar Teacher Salary : नियोजित शिक्षक अब सरकारी शिक्षक बन गए हैं. सातवें वेतनमान का लाभ तो नहीं मिलेगा, लेकिन आठवे वेतन आयोग में इन शिक्षकों के लिए अच्छा हो सकता है. नीतीश सरकार ने आज इसके संकेत दे दिए हैं.

Bihar Teacher News, Salary , शिक्षकों का वेतनमान, बिहार विधानसभा,Education Department, ACS S. Siddharth, teachers samman, शिक्षक सम्मान, शिक्षा विभाग, बिहार समाचार, Bihar Teacher News, बिहार विधानसभा,
महिला शिक्षक की फाइल तस्वीर
© SELF
Viveka Nand
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Teacher Salary : बिहार के नियोजित शिक्षक सक्षमता परीक्षा पास कर सरकारी कर्मी हो गए हैं.लेकिन उन्हें राज्यकर्मी की तरह वेतनमान का लाभ नहीं दिया जा रहा. सरकार ने कहा है कि विशिष्ट शिक्षकों को सातवें वेतनमान का लाभ नहीं दिया जा सकता. हालांकि, सरकार ने स्पष्ट किया है कि विशिष्ट शिक्षकों को आठवें वेतनमान का लाभ दिलाने को लेकर वित्त विभाग से सिफारिश की जायेगी. 

विशिष्ट शिक्षकों के सातवां वेतनमान का लाभ देने पर सवाल 

वामदल के विधायक अजय कुमार ने आज मंगलवार को ध्यानाकर्षण के माध्यम से विधानसभा में यह सवाल उठाया. प्रश्नकर्ता ने पूछा कि जब सरकार ने मान लिया कि नियोजित शिक्षक परीक्षा पास कर सरकारी कर्मी हो गए तो सरकारी कर्मी की तर्ज पर वेतन देने में क्या परेशानी है? इनके लिए अलग पे मैट्रिक्स क्यों ?  इस सवाल पर शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने जवाब दिया.

आठवां वेतन आयोग की सिफारिश में शिक्षकों के लिए क्या होगा...

शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने बताया कि राज्य सरकार ने नियोजित शिक्षकों को 1 सितंबर 2019 से ईपीेफ योजना का लाभ दिया है. इसमें राज्य सरकार द्वारा 5% का अंशदान दिया गया है. इतना ही नहीं 1 अप्रैल 2021 से 15% का वेतन वृद्धि किया गयाहै. स्थानीय निकाय के शिक्षकों के लिए बिहार विद्यालय विशिष्ट शिक्षक नियमावली लाई गई। इसके साथ बिहार अध्यापक नियुक्ति नियामावली भी लाई गई है. सरकार द्वारा इन दोनों नियमावली के तहत नए पद सृजित किए गए हैं. यह पद सातवां वेतन आयोग लागू किए जाने के बाद किए गए हैं.जिसके तहत वर्ग 1 से 5 के शिक्षकों को 25000 रू 6 से 8 तक के शिक्षकों को 28000 रू, 9 से 10 तक के लिए 31 000 रू और 11 से 12 के शिक्षकों को 32000 प्रारंभिक वेतनमान निर्धारण करते हुए पे-मैट्रिक्स का निर्धारण किया गया है. उन्होंने बताया कि आठवां वेतन आयोग में शिक्षा विभाग द्वारा इन विद्यालय अध्यापकों एवं विशिष्ट शिक्षकों के वेतन मान निर्धारण करने के लिए वित्त विभाग को अनुशंसित किया जाएगा. भविष्य में केंद्र सरकार द्वारा आठवें वेतन आयोग की सिफारिश लागू की जायेगी. इसके बाद यहां फिटमेंट कमेटी गठित होगी. हमलोग अनुशंसा करेंगे कि इन्हें लाभ मिले.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Viveka Nand

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें