1st Bihar Published by: First Bihar Updated May 11, 2026, 4:26:01 PM
- फ़ोटो
Bihar Sahyog Portal Launch: बिहार सरकार ने आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए एक बड़ी डिजिटल पहल की है। राज्य सरकार ने “सहयोग पोर्टल” और हेल्पलाइन नंबर 1100 की शुरुआत की है, जिसके जरिए अब लोग घर बैठे अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे और उसकी स्थिति भी ऑनलाइन देख सकेंगे। सरकार ने यह दावा की है कि हर शिकायत का निपटारा 30 दिनों के भीतर किया जाएगा और संबंधित विभाग की ओर से लिखित जवाब भी दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 11 मई 2026 को मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित संवाद कक्ष से इस नई व्यवस्था का शुभारंभ किया। इस मौके पर दोनों उपमुख्यमंत्री, कई मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। सरकार का कहना है कि इस पहल से ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के लोगों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने से राहत मिलेगी।
अब लोगों को अपनी समस्या लेकर अलग-अलग विभागों के कार्यालयों में भटकने की जरूरत नहीं होगी। इसके लिए सरकार ने नया ऑनलाइन प्लेटफॉर्म शुरू किया है, जहां कोई भी नागरिक अपनी शिकायत आसानी से दर्ज कर सकता है। पोर्टल को सरल तरीके से तैयार किया गया है ताकि आम लोग भी बिना किसी परेशानी के इसका इस्तेमाल कर सकें। शिकायत दर्ज करने के बाद लोगों को एक रजिस्ट्रेशन आईडी दी जाएगी, जिसकी मदद से वे अपनी शिकायत की स्थिति रियल टाइम में देख सकेंगे।
सरकार ने उन लोगों के लिए भी विशेष व्यवस्था की है जो इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं कर पाते। ऐसे लोगों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 1100 जारी किया गया है। इस नंबर पर सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक सहायता उपलब्ध रहेगी। अगर किसी व्यक्ति को पोर्टल पर शिकायत दर्ज करने में परेशानी होती है, तो वह हेल्पलाइन पर कॉल कर मदद ले सकता है। खासकर ग्रामीण इलाकों के लोगों को इससे काफी सुविधा मिलने की उम्मीद है।
नई व्यवस्था के तहत हर विभाग को शिकायत मिलने के 30 दिनों के भीतर उसका समाधान करना अनिवार्य होगा। यदि तय समय सीमा के भीतर कार्रवाई नहीं होती है, तो संबंधित विभाग की जवाबदेही तय की जाएगी। सरकार का कहना है कि इससे प्रशासनिक कामकाज में पारदर्शिता बढ़ेगी और लोगों का भरोसा भी मजबूत होगा।
इसके अलावा सरकार ने हर महीने के पहले और तीसरे मंगलवार को “सहयोग शिविर” लगाने का भी फैसला किया है। इन शिविरों में अधिकारी मौके पर लोगों की समस्याएं सुनेंगे और उनका समाधान करने की कोशिश करेंगे। सरकार ने इस अभियान को “सबका सम्मान, जीवन आसान” मिशन से जोड़ा है।
सहयोग पोर्टल को रियल टाइम मॉनिटरिंग सिस्टम के रूप में भी विकसित किया गया है। यानी हर शिकायत की निगरानी अलग-अलग प्रशासनिक स्तर पर की जाएगी। इससे यह पता चलता रहेगा कि कौन-सी शिकायत किस विभाग में लंबित है और उस पर क्या कार्रवाई हो रही है।
ऐसे करें सहयोग पोर्टल का इस्तेमाल