Hindi News / bihar / patna-news / समस्या खत्म करने का CM सम्राट का मेगा प्लान.. शिविर में मुख्यमंत्री भी...

समस्या खत्म करने का CM सम्राट का मेगा प्लान.. शिविर में मुख्यमंत्री भी होंगे शामिल, 19 मई से होगी शुरुआत

Bihar News: बिहार में 19 मई से ‘सहयोग शिविर’ शुरू होने जा रहा है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की पहल पर पंचायत स्तर पर लोगों की समस्याओं का मौके पर समाधान किया जाएगा. इसको लेकर सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से गाइडलाइन जारी किया गया है.

1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated May 01, 2026, 9:10:23 AM

Bihar News

- फ़ोटो File

Bihar News: बिहार सरकार ने लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए ‘सहयोग शिविर’ को लेकर नई गाइडलाइन जारी की है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की पहल पर शुरू हो रहे इस मेगा प्लान में मुख्यमंत्री भी शिविरों में शामिल होंगे। यह अभियान 19 मई से पूरे राज्य में लागू किया जाएगा। 


सहयोग शिविर को लेकर पंचायत स्तर पर नई गाइडलाइन जारी की गई है। यह निर्देश अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की ओर से जारी किए गए हैं, जिनमें शिविर संचालन की स्पष्ट व्यवस्था तय की गई है। हर शिविर का नेतृत्व कम से कम अनुमंडल पदाधिकारी (SDM) स्तर के अधिकारी करेंगे। 


साथ ही शिविरों का रियल टाइम मॉनिटरिंग और मैनेजमेंट सुनिश्चित किया जाएगा। गाइडलाइन के अनुसार, शिविरों के लिए आवेदन एक महीने पहले से लेना अनिवार्य होगा। इसके अलावा हर महीने के प्रथम और तीसरे मंगलवार को नियमित रूप से सहयोग शिविर आयोजित किए जाएंगे। 


इन शिविरों में लोगों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान करने की व्यवस्था की गई है, ताकि उन्हें सरकारी दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें। सरकार का उद्देश्य ‘सहयोग शिविर’ के माध्यम से प्रशासन को अधिक प्रभावी और जनता के करीब लाना है। इस पहल के जरिए त्वरित समाधान व्यवस्था को मजबूत कर शासन की कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने की तैयारी की गई है।