Hindi News / bihar / patna-news / अब डैशबोर्ड पर मिलेगी सभी लंबित शिकायतों की जानकारी, बिहार सरकार का बड़ा...

अब डैशबोर्ड पर मिलेगी सभी लंबित शिकायतों की जानकारी, बिहार सरकार का बड़ा कदम

Bihar News: बिहार के ग्रामीण विकास विभाग ने योजनाओं की निगरानी और शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के लिए मोबाइल एप और डैशबोर्ड लॉन्च किया है। अधिकारियों को इसके संचालन का प्रशिक्षण भी दिया गया।

1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated May 15, 2026, 5:13:47 PM

Bihar News

- फ़ोटो Google

Bihar News: बिहार सरकार के ग्रामीण विकास विभाग ने संचालित अपनी योजनाओं का गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन और पारदर्शिता अपनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। विभाग ने फरियादियों से मिलने वाली शिकायतों का निर्धारित समय में निस्तारण करने के लिए मोबाइल एप और डैशबोर्ड का विकास किया है, जिसको लेकर विभागीय सभागार में शुक्रवार को एक प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण सत्र में पदाधिकारी और कर्मचारियों को योजना, उसके क्रियान्वयन की स्थिति की पूरी जानकारी पोर्टल पर अपलोड करने की ट्रेनिंग दी गई। 


इससे पहले 13 मई को विभागीय प्रधान सचिव पंकज कुमार ने सभी उप विकास आयुक्त को जारी पत्र में कहा था कि ग्रामीण विकास विभाग से मनरेगा/वीबी-जी राम (जी), प्रधानमंत्री आवास योजना, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान सहित कई योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है। 


योजनाओं के क्रियान्वयन में कई बार अलग-अलग माध्यमों से शिकायत प्राप्त होती है। प्राप्त होने वाली शिकायतों का पारदर्शिता पूर्वक निस्तारण और योजना का गुणवत्तापूर्ण कियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए विभाग ने मोबाइल एप और डैसबोर्ड का विकास किया है।


पदाधिकारी योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करेंगे और प्राप्त होने वाली शिकायतों को एप पर अपलोड किया जाएगा। इससे संबंधित योजना के क्रियान्वयन में पूरी पारदर्शिता लागू की जा सकेगी। प्रधान सचिव की ओर से जारी पत्र में दिए गए निर्देशों के अनुपालन के क्रम में ही विभागीय नोडल पदाधिकारी और कर्मचारियों को एप एवं डैसबोर्ड की बारीकियों पर प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान, मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास, जल-जीवन-हरियाली अभियान आदि योजनाओं के पदाधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।