1st Bihar Published by: First Bihar Updated May 15, 2026, 5:31:54 PM
- फ़ोटो सोशल मीडिया
PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है, जो पुलिस महकमे से जुड़ी हुई है। बिहार में बड़े पैमाने पर डीएसपी स्तर के अधिकारियों का तबादला किया गया है। गृह विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी की है। कुल 61 पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है, देखिये पूरी लिस्ट..
सरकार द्वारा किए गए इस बड़े फेरबदल को प्रशासनिक मजबूती और कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। कई जिलों में तैनात अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों का स्थानांतरण विशेष इकाइयों और मुख्यालयों में किया गया है। गृह विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के बाद पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है। तबादला सूची में कई महत्वपूर्ण जिलों के डीएसपी शामिल हैं।
नालंदा के बिहारशरीफ से अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नूरूल हक को पटना भेजा गया है। पटना में उन्हें सहायक पुलिस महानिरीक्षक (निरीक्षण) बनाया गया है। भागलपुर कहलगांव के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पंकज कुमार को विशेष निगरानी इकाई पटना में पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। सोनपुर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रितीश कुमार को मोतिहारी भेजा गया है। जहां उन्हें साईबर क्राईम का अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। अपराध अनुसंधान विभाग पटना के अपर पुलिस अधीक्षक मो. नेसार अहमद शाह को मधेपुरा का अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।





