Hindi News / bihar / patna-news / BIHAR POLICE : दारोगा जी हो जाएं सावधान...दूसरी शादी की तो खैर नहीं,...

BIHAR POLICE : दारोगा जी हो जाएं सावधान...दूसरी शादी की तो खैर नहीं, सेवा में रहने का कोई अधिकार नहीं, DGP ने सीतामढ़ी SP के बहाने सभी एसपी को दी हिदायत

बिहार पुलिस में बड़ा एक्शन मोड! पहली पत्नी छोड़ दूसरी शादी करने वाले पुलिसकर्मी अब नहीं बचेंगे—सीधा नौकरी से बाहर! DGP का सख्त आदेश जारी! पढ़िए क्या है पूरी खबर

1st Bihar Published by: First Bihar Updated May 12, 2026, 2:32:02 PM

BIHAR POLICE : दारोगा जी हो जाएं सावधान...दूसरी शादी की तो खैर नहीं, सेवा में रहने का कोई अधिकार नहीं, DGP ने सीतामढ़ी SP के बहाने सभी एसपी को दी हिदायत

- फ़ोटो

BIHAR POLICE : बिहार पुलिस डीजीपी विनय कुमार के तरफ से से एक बड़ा और सख्त निर्देश सामने आया है, जिसने पूरे पुलिस विभाग में हलचल मचा दी है। बिहार के पुलिस महानिदेशक (DGP) विनय कुमार ने राज्य के सभी पुलिसकर्मियों को लेकर स्पष्ट और कड़ा रुख अपनाते हुए कहा है कि - : जो लोग शादी के बाद दारोगा बनने पर पहली पत्नी को छोड़ दूसरी शादी करते हैं, उन्हें नौकरी में रहने का कोई अधिकार नहीं। 


दरअसल, बिहार के डीजीपी विनय कुमार पुलिस मुख्यालय में एक कार्यक्रम के दौरान पुलिसकर्मियों को संबोधित करते हुए सीतामढ़ी एसपी से जुड़ें एक मामले का जिक्र करते हुए कहा कि -  वैसे पुलिसकर्मी जो पहले से शादीशुदा है और बाद में प्रमोशन के माध्यम से या परीक्षा के माध्यम से सब इंस्पेक्टर हो गए तो पहली पत्नी को छोड़कर दूसरी शादी करते हैं तो उन्हें नौकरी में रहने का कोई अधिकार नहीं है। ऐसे में एक्शन होना चाहिए। 


डीजीपी ने कहा कि- इन लोगों का सामाजिक रूप से भी प्रचंड तरीके से बहिष्कार होना चाहिए। ऐसे लोगों पर हम लोगों का कोई भी सॉफ्ट एटीट्यूड नहीं रहना चाहिए। इस तरह की हरकतों में कोई भी पुलिसकर्मी शामिल है तो उनके साथ हम लोग कड़ी कार्रवाई करें और कठोर से कठोर सजा दें और उन्हें सेवा में तो बिल्कुल भी नहीं रहने दिया जाएगा।


इस दौरान उन्होंने कहा कि - इसको लेकर हमारे सीतामढ़ी के एसपी साहब आर्गुमेंट करने लगे कि- नहीं, नहीं सर लाइन क्लोज किए हैं। तो उसको तो तुरंत सस्पेंड करके काम शुरू कर देना चाहिए।सस्पेंशन हुआ भी तो फिर उन्हें रिलीज करके लाइन में रखें हुए हैं तो यह तो हमारा सॉफ्ट ऐटिट्‌यूड्‌ नहीं होना चाहिए। चाहे कोई भी सरकारी कर्मचारी हो कोई भी पुलिस अफसर हो यदि इस तरह की हरकतों में शामिल हैं तो उनके साथ हमलोग एकदम कठोर तरह से पेश आएंगे।इसके साथ ही कठोर से कठोर दृष्टिकोण अपनाएं और उनको सेवा में तो नहीं रहना है तय कर दें। पुलिस सेवा में तो इस तरह के लोगों की कोई जगह नहीं हैं यह तो पूरी तरह से फिक्स है।