1st Bihar Published by: First Bihar Updated Apr 23, 2026, 6:30:34 PM
पुलिसवालों के खिलाफ कार्रवाई - फ़ोटो सोशल मीडिया
PATNA: बिहार पुलिस मुख्यालय ने वर्दी में सेल्फी लेने और सोशल मीडिया पर रील बनाने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई के तहत कुल 40 पुलिसकर्मियों को चिन्हित किया गया है और उनके विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश जारी किए गए हैं।
यह कदम बिहार पुलिस मुख्यालय के AIG (कल्याण) द्वारा जारी पत्र के आधार पर उठाया गया है। निर्देश में स्पष्ट कहा गया है कि वर्दी में रील बनाकर उसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करना निर्धारित SOP (मानक संचालन प्रक्रिया) का उल्लंघन है।
सबसे अधिक मामले पटना जिले से सामने आए हैं, जहां 16 पुलिसकर्मियों को चिन्हित कर कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा दरभंगा, मधुबनी, नालंदा, गया, सीतामढ़ी, सहरसा, जमुई, मुंगेर और किशनगंज समेत कई जिलों के पुलिसकर्मी भी इस सूची में शामिल हैं।
इस पूरे मामले में बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने सख्त रुख अपनाते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।