ब्रेकिंग
EOU का भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार, DSP के छह ठिकानों पर छापेमारी... DRDA डायरेक्टर के घर की भी हो रही तलाशीLPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयारबिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदेआपको बर्खास्त क्यों नहीं किया जाए? बिहार सरकार ने 69 राजस्व अधिकारियों को भेजा नोटिस, इस दिन तक जवाब नहीं दिया तो एक्शन तयBihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलावEOU का भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार, DSP के छह ठिकानों पर छापेमारी... DRDA डायरेक्टर के घर की भी हो रही तलाशीLPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयारबिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदेआपको बर्खास्त क्यों नहीं किया जाए? बिहार सरकार ने 69 राजस्व अधिकारियों को भेजा नोटिस, इस दिन तक जवाब नहीं दिया तो एक्शन तयBihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव

Bihar News: पैसे लेकर शराब तस्कर को छोड़ना दारोगा को पड़ा भारी, अब इतने वर्षों तक भुगतना होगा परिणाम

Bihar News: बिहार के सुल्तानगंज में शराब तस्कर को 25 हजार रुपये लेकर छोड़ने के आरोप में दो दारोगा लाइन हाजिर। अब इतने साल तक इन दोनों के थानाध्यक्ष बनने पर लगाई गई रोक..

Bihar News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू होने के बावजूद शराब तस्करी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ऐसे में अब सुल्तानगंज थाने में तैनात दो दारोगा, आफताब आलम और बिट्टू कुमार पर 25 हजार रुपये की रिश्वत लेकर शराब तस्कर को छोड़ने का आरोप लगा है। इस गंभीर मामले में दोनों को लाइन हाजिर कर दिया गया है और अगले 10 साल तक थानाध्यक्ष बनने से वंचित कर दिया गया है।


यह घटना 9 अगस्त को सुल्तानगंज के महेंदू इलाके में हुई थी जब पुलिस ने एक चाय की दुकान पर छापेमारी कर 120 बोतल बीयर जब्त की थी। इस मामले में केस दर्ज किया गया और दारोगा आफताब आलम को अनुसंधानकर्ता बनाया गया था। आरोप लगा कि आफताब और बिट्टू ने दुकानदार को गिरफ्तार करने के बाद 25 हजार रुपये लेकर उसे रिहा कर दिया था।


मामले की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचने पर तत्काल जांच के आदेश दिए गए। पटना सिटी के एएसपी-1 राजकिशोर सिंह ने जांच की जिम्मेदारी संभाली और अपनी रिपोर्ट 13 अगस्त को एसएसपी कार्तिकेय शर्मा को सौंपी। जांच में दोनों दारोगा को दोषी पाया गया, जिसके बाद बुधवार रात उन्हें लाइन हाजिर कर दिया गया। जिसके बाद इन दोनों को अगले 10 साल तक थानाध्यक्ष के पद पर नियुक्ति से रोकने का आदेश जारी किया गया है।


ज्ञात हो कि बिहार में शराबबंदी को लागू करने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इस साल जनवरी से जुलाई तक 6,531 लीटर अवैध शराब जब्त की गई और 45 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। हालांकि, इस तरह की घटनाएं पुलिस की साख पर सवाल जरूर उठाती हैं। सुल्तानगंज की इस कार्रवाई से यह स्पष्ट है कि सरकार और पुलिस प्रशासन शराब तस्करी और उसमें सहयोग करने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपनाए हुए हैं।

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें