ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

Bihar News: SVU का बड़ा खुलासा...SDO रहते इस अफसर ने 'पत्नी' के नाम पर 2023 में करोड़ों की संपत्ति बनाई, सिर्फ दानापुर में 4 प्रॉपर्टी

शिवहर के उप विकास आयुक्त (DDC) बृजेश कुमार के खिलाफ विशेष निगरानी इकाई ने आय से अधिक संपत्ति का केस दर्ज किया है। जांच में मुजफ्फरपुर में एसडीओ रहते हुए पत्नी के नाम पर दानापुर के सगुना मोड़ इलाके में करोड़ों की संपत्ति खरीदने का खुलासा हुआ है।

Bihar News, Sheohar DDC Brijesh Kumar, Disproportionate Assets Case Bihar, SVU Raid Bihar, Brijesh Kumar Vigilance Case, Bihar Corruption News, Saguna More Property Case, Bihar Vigilance Raid
© self
Viveka Nand
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: शिवहर के उप विकास आयुक्त बृजेश कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का केस दर्ज किया गया है. विशेष निगरानी इकाई ने आय से अधिक संपत्ति मामले में कांड संख्या-11/26  दर्ज किया है. विशेष निगरानी इकाई के अपर पुलिस महानिदेशक पंकज कुमार दाराद ने बताया की डीडीसी के चार ठिकानों पर छापेमारी की गई,जिसमें अकूत संपत्ति का पता चला है. मुजफ्फरपुर में एसडीओ रहने के दौरान इन्होंने पत्नी के नाम पर करोड़ों की प्रॉपर्टी की खरीद की है.

शिवहर के उप विकास आयुक्त बृजेश कुमार के खिलाफ आय से एक करोड़ 44 लाख 32900 रू अधिक अर्जित करने के आरोप हैं. एसवीयू ने अधिकारी के ससुर जो सेवानिवृत्त कार्यपालक अभियंता हैं, इनके सीतामढ़ी स्थित आवास की भी तलाशी ली गई है. विशेष निगरानी इकाई  को जानकारी मिली है कि जब ये मुजफ्फरपुर (पश्चिमी) के अनुमंडल पदाधिकारी थे, तब इन्होंने वर्ष 2023 में पत्नी गीतांजलि कुमारी के नाम पर दानापुर में चार प्रॉपर्टी की खरीद की है. जिसका सरकारी मूल्य दो करोड़ 26 लाख 69000 रू है. इनमें पटना के सगुना मोड़ स्थित ओम गंगा परिसर में दो व्यावसायिक दुकान, प्रगति टावर सगुना मोड़ में एक व्यावसायिक दुकान शामिल है.  

यह तीनों प्रॉपर्टी उनकी पत्नी के नाम पर है. इसके अलावा बैंक व वित्तीय संस्थानों में 21 लाख 31 हजार 324 रुपए निवेश किया है. शिकारपुर नरकटियागंज में अपने संबंधी से इन्होंने 31 लाख 73 हजार रुपए की जमीन का उपहार प्राप्त किया है. जिस पर आगे अनुसंधान किया जाएगा . एसवीयू ने बताया है कि हर साल संपत्ति का जो ब्योरा दिया जाता है, उसमें बृजेश कुमार ने अपने और अपनी पत्नी के नाम पर किसी भी संपत्ति का उल्लेख नहीं किया है. जबकि उनकी और उनकी पत्नी के नाम से पांच संपत्ति के डीड मिले हैं. इसके अलावा अभियुक्त की बेनामी संपत्ति और रिश्तेदारों के नाम से क्रय किए गए चल-अचल संपत्ति का पता लगाया जा रहा है.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Viveka Nand

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें