ब्रेकिंग
Bihar News: भ्रष्ट DDC की संपत्ति होगी जब्त,... पत्नी बेटी के नाम पर बनाई थी अकूत प्रॉपर्टी, SVU ने दर्ज किया था DA केससीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाताबिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसाबिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दरBihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...Bihar News: भ्रष्ट DDC की संपत्ति होगी जब्त,... पत्नी बेटी के नाम पर बनाई थी अकूत प्रॉपर्टी, SVU ने दर्ज किया था DA केससीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाताबिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसाबिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दरBihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...

बिहार को मिला नया राज्यपाल, सैयद अता हसनैन की नियुक्ति, आरिफ़ मोहम्मद ख़ान की छुट्टी

बिहार में बड़ा प्रशासनिक बदलाव हुआ है। राष्ट्रपति ने आरिफ़ मोहम्मद खान को हटाकर लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन को बिहार का नया राज्यपाल नियुक्त किया है। साथ ही कई राज्यों के राज्यपाल और उपराज्यपालों में भी फेरबदल किया गया है।

बिहार को मिला नया राज्यपाल, सैयद अता हसनैन की नियुक्ति, आरिफ़ मोहम्मद ख़ान की छुट्टी
TejpratapTejpratap|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA:  बिहार में बदलते राजनीतिक परिदृश्य के बीच राज्यपाल की भी छुट्टी कर दी गई है. राज्यपाल आरिफ़ मोहम्मद ख़ान को पद से हटा कर बिहार में नये राज्यपाल की नियुक्ति की गई है. हालाँकि केंद्र सरकार ने देश में कई राज्यों के राज्यपालों और उपराज्यपालों के पदों पर बड़ा फेरबदल किया है. इनके बीच बिहार को भी नया राज्यपाल मिल गया है। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन को बिहार का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है।


बिहार के ही नंदकिशोर यादव को भी राज्यपाल बनाया गया है. उन्हें नागालैंड का राज्यपाल बना कर भेजा गया है. पिछले विधानसभा चुनाव में नंदकिशोर यादव का टिकट काट दिया गया था. राष्ट्रपति ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल डॉ. सी.वी. आनंद बोस का इस्तीफ़ा स्वीकार कर लिया है। इसके साथ ही कई राज्यों में राज्यपालों और उपराज्यपालों की नई नियुक्तियां और तबादले किए गए हैं।


जारी आदेश के मुताबिक हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला को तेलंगाना का राज्यपाल बनाया गया है, जबकि तेलंगाना के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वहीं वरिष्ठ भाजपा नेता नंद किशोर यादव को नागालैंड का राज्यपाल बनाया गया है।


इसी क्रम में आर.एन. रवि को तमिलनाडु से पश्चिम बंगाल का राज्यपाल बनाया गया है, जबकि केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को तमिलनाडु के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इसके अलावा लद्दाख के उपराज्यपाल कविंदर गुप्ता को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया है। दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना को लद्दाख का नया उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है, जबकि तरनजीत सिंह संधू को दिल्ली का उपराज्यपाल बनाया गया है।

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें