ब्रेकिंग
पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

नये साल में बिहारवासियों को बड़ी सौगात: राज्य की सड़कों पर उतरने वाली हैं सैकड़ों नई बसें, पटना से कनेक्ट होगा हर इलाका

Bihar News: नए साल में बिहारवासियों के लिए बड़ी सौगात: राज्य में 150-175 नई इलेक्ट्रिक और सीएनजी बसें मार्च से परिचालित होंगी, जिससे राजधानी से हर जिले की कनेक्टिविटी मजबूत होगी।

Bihar News
© Google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में चल रही डबल इंजन की सरकार ने नव वर्ष के मौके पर बिहारवासियों को एक बड़ी सौगात देने का काम किया है। जिससे यात्रियों को अब प्रदेश के किसी भी जिले में किसी समय आने-जाने के लिए कम कीमतों पर बस सेवा मौजूद रहेगी। इसी साल मार्च महीने से पूरे बिहार भर में 150-175 नयी बस सेवा शुरु करने का ऐलान किया है। 


1 जनवरी को राजगीर बस स्टैंड में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद बिहार सरकार के परिवहन मंत्री श्रवण कुमार ने राजगीर आने-जाने के लिए यात्रियों को सुगम, सुलभ, व सस्ती परिवहन सुविधा का वादा पूरे किया है। जिसमें राजगीर बस स्टैंड से बिहार राज्य पथ परिवहन निगम अंतर्गत एक सीएनजी बस का शुभारंभ किया है।


इस दौरान उन्होंने परिवहन विभाग की तरफ से बिहार में रहने लोगों के लिए कनेक्टिविटी मजबूत करते हुए मार्च महीने से राज्यभर में 150-175 इलेक्ट्रिक व सीएनजी बसों के परिचालन का ऐलान किया है। ताकि राज्यवासियों को पर्यटनस्थल या हेडक्वाटर आने-जाने के साथ पर्यावरण को भी साफ व समृद्ध रखा जा सकें। 


इस मौके पर परिवहन मंत्री श्रवण कुमार ने सरकारी व निजी ई-वाहनों के चार्जिंग के लिए एक और बड़ी सुविधा देने की जानकारी दी। राजगीर में मौजूद कार्यक्रम में मंत्री श्रवण कुमार ने बताया कि अब इ-वाहनों के लिए परिवहन विभाग ने सरकारी बस स्टैंड पर चार्जिंग स्लॉट जल्द ही लगाया जायेगा। ताकि ई-वाहन मालिकों को सरकारी व सस्ती दर पर इलेक्ट्रिक चार्जिंग की व्यवस्था की जा सकें। 


विभाग के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार राज्य भर में 900 से अधिक डीजल, इलेक्ट्रिक व सीएनजी बसों का परिचालन किया जा रहा है। साल 2005 से पहले बिहार में बसों की संख्या 250 के करीब भी लेकिन नीतीश शासन में बिहार में कहीं भी आने-जाने के लिए बसों की संख्या बढ़कर 900 से अधिक हो गयी है। वहीं परिवहन निगम के आरएम अरविंद सिंह ने बताया कि राजधानी से 250 से सरकारी बसों का परिचालन किया जा रहा है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें