Bihar News: बिहार राज्य अल्पसंख्यक आयोग का गठन किया गया है. जिसमें एक अध्यक्ष और 10 सदस्य होंगे. जदयू नेता गुलाम रसूल बलियावी को आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है. जबकि लखविंदर सिंह को उपाध्यक्ष, मौलाना उमर नूरानी को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है. इस संबंध में अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की तरफ से अधिसूचना जारी कर दी गई है.मुकेश कुमार जैन, अफरोज खातून,अशरफ अली अंसारी, शमशाद आलम, तुफैल अहमद खान,शिशिर कुमार दास, राजेश कुमार जैन, अजफर शम्सी को बिहार राज्य अल्पसंख्यक आयोग का सदस्य बनाया गया है.
बता दें, गुलाम रसूल बलियावी इन दिनों जेडीयू से नाराज चल रहे थे. नाराजगी को खत्म करने के लिए नीतीश सरकार ने इन्हें पद से नवाजा है.




