ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

बिहार में मेगा ब्रिज प्लान: गंगा, सोन, कोसी और गंडक नदी पर बनेंगे 51 बड़े पुल, आवागमन होगा और आसान; विकास को मिलेगी नई रफ्तार

Bihar News: बिहार सरकार गंगा, सोन, कोसी और गंडक नदियों पर 51 बड़े पुलों का निर्माण और विस्तार कर रही है। 25 पुल चालू हैं, जबकि कई परियोजनाएं निर्माणाधीन और प्रस्तावित हैं, जिससे आवागमन और आसान होगा।

Bihar News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: प्रदेश में तेज और सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए बिहार सरकार ने बड़े स्तर पर पुल निर्माण की योजना तैयार की है। इस योजना के तहत राज्य की चार प्रमुख नदियों—गंगा नदी, सोन नदी, कोसी नदी और गंडक नदी पर कुल 51 बड़े पुलों का निर्माण और संचालन किया जाएगा। इनमें 25 पुल चालू हो चुके हैं, 14 पर निर्माण कार्य जारी है और 12 पुलों का निर्माण निकट भविष्य में शुरू होगा।


गंगा नदी पर सबसे अधिक पुल

पथ निर्माण विभाग के अनुसार गंगा नदी पर अभी आठ पुल चालू हैं, जबकि आठ अन्य पुलों का निर्माण जारी है। निर्माणाधीन प्रमुख पुलों में दिघवाड़ा-शेरपुर छह लेन, जेपी सेतु के समानांतर छह लेन, महात्मा गांधी सेतु के समानांतर चार लेन, कच्ची दरगाह-बिदुपुर छह लेन, बख्तियारपुर-ताजपुर चार लेन, अगुवानी घाट-सुल्तानगंज चार लेन, विक्रमशिला सेतु के समानांतर चार लेन और साहेबगंज-मनिहारी के बीच चार लेन पुल शामिल हैं। इसके अलावा बक्सर में मौजूदा पुल के समानांतर तीन लेन, रक्सौल-हल्दिया एक्सप्रेस-वे में मटिहानी-शाम्हो के बीच छह लेन तथा कहलगांव में चार लेन पुल प्रस्तावित हैं।


सोन नदी पर विस्तार

सोन नदी पर पांच पुल चालू हैं। पंडुका में दो लेन पुल का निर्माण जारी है। वहीं वाराणसी-रांची-कोलकाता कॉरिडोर और पटना-आरा-सासाराम मार्ग पर दो नए पुलों का निर्माण जल्द शुरू होगा।


गंडक नदी पर कई परियोजनाएं

गंडक नदी पर सात पुल पहले से संचालित हैं। हाजीपुर में चार लेन, कोन्हरवाघाट में चार लेन, डुमरियाघाट में दो लेन समानांतर पुल का निर्माण जारी है। पश्चिमी चंपारण के वाल्मीकि टाइगर रिजर्व बाइपास, पतजिरवा (एनएच 727ए), गोरखपुर-सिलीगुड़ी मार्ग तथा रामजानकी मार्ग के सत्तरघाट में नए पुलों का निर्माण शीघ्र शुरू किया जाएगा।


कोसी नदी पर नई कनेक्टिविटी

कोसी नदी पर पांच पुल चालू हैं। भेजा-बकौर (एनएच 527ए) और फुलौत (एनएच 106) मार्ग पर बिहपुर के समीप पुल का निर्माण जारी है। इसके अलावा गोरखपुर-सिलीगुड़ी मार्ग पर छह लेन, पटना-पूर्णिया मार्ग पर सिमरी-बख्तियारपुर के पास छह लेन तथा कुरसेला में अतिरिक्त दो लेन पुल का निर्माण प्रस्तावित है।


पथ निर्माण मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल ने कहा कि राज्य की प्रमुख नदियों पर पर्याप्त पुलों का निर्माण विकास के लिए जरूरी है। राज्य और केंद्र सरकार के संयुक्त प्रयासों से कई मेगा पुल बन चुके हैं, जबकि अनेक परियोजनाओं पर कार्य प्रगति पर है। इन पुलों के तैयार होने से प्रदेशवासियों को तेज, सुरक्षित और सुगम यात्रा की सुविधा मिलेगी।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें