ब्रेकिंग
Earthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीEarthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली

बिहार में निकाय कर्मियों की हड़ताल का दूसरा दिन, पटना में कचरा उठाव बंद होने हालात बिगड़े

PATNA : बिहार के नगर निकायों में काम करने वाले 30 हजार कर्मियों की हड़ताल का आज दूसरा दिन है। पटना सहित राज्य भर के नगर निकायों में मंगलवार से निगम कर्मी और सफाई मजदूर अनिश्चि

बिहार में निकाय कर्मियों की हड़ताल का दूसरा दिन, पटना में कचरा उठाव बंद होने हालात बिगड़े
EditorEditor|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : बिहार के नगर निकायों में काम करने वाले 30 हजार कर्मियों की हड़ताल का आज दूसरा दिन है। पटना सहित राज्य भर के नगर निकायों में मंगलवार से निगम कर्मी और सफाई मजदूर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए थे। इस हड़ताल के बाद राजधानी पटना की सूरत बिगड़ गई है। पटना में हर तरफ कचरा फैला हुआ है। कचरा का उठाव नहीं होने के कारण लोगों की परेशानी बढ़ी है। पटना में मंगलवार को हुई बारिश और सड़क पर फैले कचरे की वजह से लोगों को ज्यादा मुश्किलें उठानी पड़ रही है। पटना नगर निगम के तकरीबन 7000 कर्मी और सफाई मजदूर इस वक्त हड़ताल हैं। जिसके कारण निगम की तरफ से हर दिन किया जाने वाला डोर टू डोर कचरा उठा भी ठप हो गया है। 


पटना नगर निगम संयुक्त कर्मचारी समन्वय समिति के बैनर तले निगम कर्मियों ने मंगलवार को प्रदर्शन भी किया। निगम के कार्यालयों का कामकाज बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। नगर निगम मुख्यालय मौर्या लोक में हड़ताली कर्मियों ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। इसके अलावा पाटलिपुत्र अंचल में हड़ताल पर गए कर्मियों ने ताला लगा दिया। थोड़ी देर बाद ही ताला तो खुल गया लेकिन कामकाज बुरी तरह से प्रभावित हुआ। यहां से एक भी वाहन सफाई के लिए नहीं निकल पाया। हड़ताल की वजह से सुपर शकर मशीन यार्ड से बाहर नहीं आ पाया।


बांकीपुर और नूतन राजधानी अंचल में डोर टू डोर वाहन जरूर निकला लेकिन कचरा नहीं उठा पाया। वाहन चालक आउटसोर्स पर हैं इसीलिए वाहन तो निकला लेकिन मजदूरों ने साथ नहीं दिया। कंकड़बाग अंचल कार्यालय के यार्ड में लगे करीब 100 वाहनों के पहिये से हवा निकाल दी गयी है। कुछ वाहनों को पंक्चर भी कर दिया गया। हड़ताल के कारण कुछ वाहनों को अन्य वार्डों में रात में ही भेजा गया था लेकिन इसकी सूचना मिलते ही हड़ताली कर्मियों ने वहां भी जाकर कचरा उठाने वाले वाहन के पहिये से हवा निकाल दी। 9 जेसीबी मशीन का फ्यूज निकाल दिया गया।

टैग्स
इस खबर के बारे में
Editor

रिपोर्टर / लेखक

Editor

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें