ब्रेकिंग
पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकीपटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसानबिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस दिन तक हो जाएगा क्लियर, मनोज तिवारी ने दिया बड़ा अपडेटबिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेशपटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियतपटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकीपटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसानबिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस दिन तक हो जाएगा क्लियर, मनोज तिवारी ने दिया बड़ा अपडेटबिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेशपटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत

बिहार में निकली ग्राम कचहरी सचिव की भर्ती, 12वीं पास कर दें अप्लाई, यहां देखें डिटेल्स

Gram Kachahary Sachiv Bharti 2025: बिहार में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए गुड न्यूज है। बिहार सरकार के पंचायती राज विभाग ने ग्राम कचहरी के सचिव पद पर भर्ती निकाली है।

bihar job vacancy
बिहार में ग्राम कचहरी सचिव की भर्ती
© google
Khushboo GuptaKhushboo Gupta|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Panchayati Raj Recruitment 2025: बिहार में अच्छे पोस्ट पर सरकारी नौकरी तलाशने वालों के लिए खुशखबरी है। बिहार सरकार के पंचायती राज विभाग ने अभ्यर्थियों के लिए नई भर्ती निकाली है। बिहार सरकार ने बिहार ग्राम कचहरी में सचिव पद के लिए भर्ती निकाली है। इस पोस्ट की भर्ती के लिए 16 जनवरी 2025 से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी बिहार पंचायती राज विभाग की आधिकारिक वेबसाइट ps.bihar.gov.in पर अप्लाई कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 29 जनवरी 2025 है।


 
 बिहार ग्राम कचहरी सचिव की यह भर्ती जिलेवार निकाली गई है। जिसमें भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना चाहिए। अभ्यर्थी एप्लिकेशन फॉर्म के बारे में ज्यादा जानकारी आधिकारिक अधिसूचना से प्राप्त कर सकते हैं। बिहार ग्राम कचहरी सचिव बनने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु अलग-अलग तय की गई है। अनारक्षित वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम उम्र 37 साल की है। वहीं पिछड़ा वर्ग/अत्यंत पिछड़ा वर्ग के पुरुष और महिला अभ्यर्थियों के लिए 40 वर्ष उम्र तय की गई है।


बात करें सैलरी की तो बिहार ग्राम कचहरी की यह भर्ती संविदा के आधार पर की जा रही है। जिसमें सेलेक्टेड कैंडिडेट्स को हर महीने 6000 रुपये मानदेय मिलेगा। इस पद पर उम्मीदवारों का चयन 12वीं के अंकों के आधार पर तैयार की गई मेरिट के जरिए होगा। जिसमें स्नातक डिग्री धारकों को 10 प्रतिशत और स्नातकोत्तर डिग्रीधारक को 20 प्रतिशत अंकों की ग्रेस दी जाएगी।


इस खबर के बारे में
Khushboo Gupta

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें