ब्रेकिंग
Earthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीEarthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली

बिहार को आज मिलेंगी 4 नई सड़कें, नीतीश करेंगे उद्घाटन

PATNA : बिहार के लोगों को आज चार नई सड़कों की सौगात मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्य के तीन राज्य उच्च पथ और एक बाईपास का उद्घाटन आज करेंगे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग

बिहार को आज मिलेंगी 4 नई सड़कें, नीतीश करेंगे उद्घाटन
EditorEditor|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : बिहार के लोगों को आज चार नई सड़कों की सौगात मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्य के तीन राज्य उच्च पथ और एक बाईपास का उद्घाटन आज करेंगे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से होने वाले इस समारोह की तैयारी बिहार राज्य पथ विकास निगम ने कर ली है। इन सड़कों से कई इलाकों के लोगों का सफर आसान होगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इन सड़कों का उद्घाटन करेंगे। दोपहर 1 बजे उद्घाटन कार्यक्रम रखा गया है। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री राज कुमार सिंह, बिहार के डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद, रेणु देवी के अलावे पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन और ग्रामीण कार्य विभाग के मंत्री जयंत राज भी मौजूद रहेंगे। 


बिहार राज्य पथ विकास निगम के प्रबंध निदेशक पंकज कुमार के मुताबिक बिहिया-जगदीशपुर पीरो बिहटा राज्य उच्च पथ संख्या 102 का लोकार्पण होगा। यह सड़क भोजपुर जिले में है। पटना-बक्सर 4 लेन सड़क से सोन नदी के पश्चिमी किनारे आकर दनवार बिहटा में मिलता है, जहां से नासरीगंज दाउदनगर पुल के माध्यम से मगध प्रमंडल क्षेत्र की कनेक्टिविटी होती है। 54 किमी से लंबी इस सड़क की लागत 504.208 करोड़ है। इसे दो लेन में 10 मीटर चौड़ा बनाया गया है। दूसरी सड़क अमरपुर-अकबरनगरएसएच 85 है। यह सड़क भागलपुर, मुंगेर और बांका की यातायात में अत्यधिक सहायक सिद्ध होगी। 10 मीटर चौड़े इस दो लेन सड़क की लंबाई 29.3 किमी तो लागत 220.719 करोड़ है। अकबरनगर के पास में सुल्तानगंज से अगुआनी घाट पर नया गंगापुल का निर्माण कार्य किया जा रहा है। उसके बन जाने के बाद इस सड़क के माध्यम से उत्तर बिहार की सुगम संपर्कता स्थापित हो सकेगी। तीसरी सड़क घोघा पंजवारा एसएच 84 है। भागलपुर एवं बांका के लिए उपयोगी इस राज्य उच्च पथ की लंबाई 41.11 किमी है। इसके बन जाने से यह भागलपुर शहर के बाहरी बाईपास की तरह भी काम करेगा।


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जिस चौथी सड़क का उद्घाटन करेंगे वह बिहारीगंज बाईपास उदाकिशुनगंज मधेपुरा एवं सुपौल जिलों के लिए बड़ी राहत है। उदाकिशुनगंज- वीरपुर एसएच 91 के तहत 4.55 किमी लंबे बिहारीगंज बाईपास का निर्माण हुआ है। उदाकिशुनगंज से भटगामा होते हुए विजयघाट पुल के माध्यम से के नवगछिया तक की संपर्कता सुनिश्चित करने को एसएच-58 का 10 मीटर चौड़ीकरण अक्टूबर में पूरा हो जाएगा।

टैग्स
इस खबर के बारे में
Editor

रिपोर्टर / लेखक

Editor

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें