Hindi News / bihar / patna-news / बिहार में AI और IT निवेश पर सरकार का फोकस: नीतीश मिश्रा ने...

बिहार में AI और IT निवेश पर सरकार का फोकस: नीतीश मिश्रा ने डिजिटल गवर्नेंस को मजबूत करने पर दिया जोर

सूचना प्रावैधिकी मंत्री नीतीश मिश्रा ने समीक्षा बैठक में AI आधारित तकनीकों, डिजिटल गवर्नेंस और IT सेक्टर में निवेश को बढ़ावा देने पर जोर दिया। बिहार को उभरते IT हब के रूप में विकसित करने की दिशा में कई योजनाओं की समीक्षा की गई।

1st Bihar Published by: First Bihar Updated May 14, 2026, 9:31:15 PM

बिहार न्यूज

विभागीय समीक्षा बैठक - फ़ोटो सोशल मीडिया

PATNA:सूचना प्रावैधिकी मंत्री नीतीश मिश्रा ने आज टेक्नोलॉजी भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष में विभागीय समीक्षा बैठक में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के उपयोग को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि AI आधारित तकनीकों के प्रयोग से शासन व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, प्रभावी एवं जनोन्मुखी बनाया जा सकता है। इस बैठक में विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह, सहित विशेष सचिव अरविंद कुमार चौधरी एवं विभाग के अन्य पदाधिकारीगण भी उपस्थित रहे। बैठक में बिहार को देश के उभरते हुए IT हब के रूप में विकसित करने की दिशा में विभाग द्वारा किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा की गई।


मंत्री नीतीश मिश्रा ने निर्देश दिया कि अन्य विभागों को आधुनिक तकनीकी सहयोग प्रदान कर उन्हें डिजिटल रूप और अधिक से अधिक सशक्त बनाया जाए। साथ ही इस दौरान सूचना प्रावैधिकी विभाग, अंतर्गत BELTRON के विभिन्न कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। मंत्री ने सभी परियोजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन, तकनीकी गुणवत्ता एवं डिजिटल गवर्नेस को मजबूत करने पर बल दिया।


उन्होंने बैठक में विभाग से संबंधित विभिन्न योजनाओं एवं परियोजनाओं जिनमे SECLAN, BSWAN, GCC पॉलीसी 2026 तथा मुख्यमंत्री डिजिटल लाइब्रेरी योजना की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की, इस दौरान वरीय अधिकारियों के साथ योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं आगामी कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा हुई।


नीतीश मिश्रा ने बैठक में बिहार में IT क्षेत्र में निवेश को प्रोत्साहित करने एवं निवेशकों के लिए अनुकूल वातावरण विकसित करने के विषय पर भी विशेष रूप से विचार-विमर्श किया, उन्होंने राज्य में IT सेक्टर में निवेश की संभावनाओं को बढ़ावा देने पर जोर देते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


समीक्षा बैठक के दौरान बिहार AI मिशन एवं Investment Promotion, के विभिन्न विभागीय पॉलिसी से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर भी विस्तृत चर्चा की गई। मंत्री ने राज्य में तकनीकी नवाचार, डिजिटल अवसंरचना सुदृढ़ीकरण तथा रोजगार सृजन को बढ़ावा देने हेतु विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर बल दिया।