1st Bihar Published by: First Bihar Updated Apr 30, 2026, 6:54:16 PM
ट्रेनिंग पर अधिकारी - फ़ोटो सोशल मीडिया
Bihar Ips Officer:भारतीय पुलिस सेवा के 10 पदाधिकारी ट्रेनिंग के लिए हैदराबाद जा रहे हैं। 25 मई से 19 जून तक बिहार कैडर के 10 आईपीएस अधिकारियों को ट्रेनिंग के लिए हैदराबाद भेजा जा रहा है।
सरकार के अवर सचिव दीपक कुमार ने इसे लेकर MCTP के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. श्रीनिवास ए को पत्र भेजा है। दरअसल हैदराबाद के सरदार बल्लभ भाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी में भारतीय पुलिस सेवा के पदाधिकारियों के लिए 27 वां MID CAREER TRAINING PROGRAMME (MCTP) आयोजित किया जा रहा है। PHASE 3 में भाग लेने के लिए बिहार से 10 आईपीएस अफसर हैदराबाद जा रहे हैं। ट्रेनिंग में हैदराबाद जाने वाले पुलिस अधिकारी का नाम लिस्ट में देखें।

