Hindi News / bihar / patna-news / Bihar Ias Officer: चार जिलों के DM समेत 36 IAS अफसर ट्रेनिंग में...

Bihar Ias Officer: चार जिलों के DM समेत 36 IAS अफसर ट्रेनिंग में जाएंगे मसूरी..कई विभाग के सचिव भी हैं शामिल, पूरी लिस्ट देखें...

Bihar IAS Officer: बिहार कैडर के 36 आईएएस अधिकारियों को अनिवार्य मध्य सेवाकालीन प्रशिक्षण फेज-4 के तहत मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी भेजा जाएगा।इस प्रशिक्षण में पटना डीएम त्यागराजन एस.एम समेत 4 जिलाधिकारी शामिल होंगे.

1st Bihar Published by: Viveka Nand Updated May 07, 2026, 6:21:19 PM

Bihar IAS Officer, IAS Training Mussoorie, LBSNAA Training, पटना डीएम त्यागराजन, बिहार आईएएस प्रशिक्षण, बिहार प्रशासनिक खबर, मसूरी प्रशासन अकादमी, Bihar Bureaucracy News, Darbhanga DM, Nalanda DM  डिस

- फ़ोटो Google

Bihar Ias Officer: भारतीय प्रशासनिक सेवा के 36 अधिकारी अनिवार्य मध्य सेवाकालीन प्रशिक्षण फेज-4  के तहत लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी मसूरी में प्रशिक्षण लेंगे. इन सभी आईएएस अधिकारियों का प्रशिक्षण 15 जून से लेकर 10 जुलाई की अवधि के बीच होगा.

इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने बिहार कैडर के अधिकारियों को जानकारी दी है. ये सभी अधिकारी अकादमी की वेबसाइट पर ऑनलाइन निबंधन करेंगे और इसकी सूचना विभाग को देंगे. जो अधिकारी प्रशिक्षण में जा रहे हैं उनमें पटना के जिलाधिकारी त्यागराजन एस.एम भी शामिल हैं. 

दरभंगा के जिलाधिकारी कौशल कुमार, नालंदा के जिलाधिकारी कुंदन कुमार और बेगूसराय के जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री भी फेज-4 के तहत मसूरी में प्रशिक्षण लेंगे. इसके अलावा कई विभाग के सचिव भी ट्रेनिंग में जाएंगे.

पूरी लिस्ट देखें.....