ब्रेकिंग
BHU में जाति पूछकर ब्राह्मण छात्र को मारा थप्पड़, सपा नेता हिमांशु यादव ने पूछा..कौन कास्ट बा फर्जी GST अधिकारी बनकर 26 लाख की लूट, फिल्मी अंदाज में दिया घटना को अंजाम Bihar News: किनके इशारे पर CO ने किया है हड़ताल...किसका है दबाव ? हाईलेवल जांच के आदेश, ट्रेनी राजस्व अधिकारियों की बर्खास्तगी को हरी झंडीभ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई: घूस लेते पकड़े गए SI सदरे आलम सेवा से बर्खास्तबिहार पुलिस को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस कलर अवॉर्ड, वीरता और उत्कृष्ट सेवा का सर्वोच्च गौरव; सिर्फ एक बार मिलता है ‘निशान’BHU में जाति पूछकर ब्राह्मण छात्र को मारा थप्पड़, सपा नेता हिमांशु यादव ने पूछा..कौन कास्ट बा फर्जी GST अधिकारी बनकर 26 लाख की लूट, फिल्मी अंदाज में दिया घटना को अंजाम Bihar News: किनके इशारे पर CO ने किया है हड़ताल...किसका है दबाव ? हाईलेवल जांच के आदेश, ट्रेनी राजस्व अधिकारियों की बर्खास्तगी को हरी झंडीभ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई: घूस लेते पकड़े गए SI सदरे आलम सेवा से बर्खास्तबिहार पुलिस को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस कलर अवॉर्ड, वीरता और उत्कृष्ट सेवा का सर्वोच्च गौरव; सिर्फ एक बार मिलता है ‘निशान’

Bihar Weather: बिहार में मौसम ने ली करवट, भीषण गर्मी का प्रकोप; डेहरी 42.4°C के साथ सबसे गर्म

Bihar Weather: बिहार में भीषण गर्मी का कहर जारी है. सोमवार को प्रदेश के अधिकांश जिलों में तेज धूप और लू ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया.

Bihar Weather
बिहार का मौसम
© google
Viveka Nand
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Weather: बिहार में मौसम ने करवट ले ली है और गर्मी सताने लगी है। मंगलवार से गर्मी और बढ़ेगी। वातावरण में आद्रता की मात्रा अधिक रहने के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग ने मंगलवार को दक्षिण बिहार के साथ ही उत्तर-पश्चिम एवं उत्तर-मध्य भाग के 31 जिलों में उष्ण एवं आर्द्र दिन रहने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। पटना भी इसकी चपेट में रहेगा। इसी बीच सोमवार को प्रदेश का अधिकत तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया।


बिहार के अधिकांश जिलों में सोमवार को भीषण गर्मी का प्रकोप जारी रहा। पश्चिमी चंपारण, सीवान, छपरा, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल, पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर और खगड़िया जिलों में तेज धूप और लू के थपेड़ों ने लोगों की दिनचर्या को प्रभावित किया।


मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के अधिकतर जिलों में सोमवार को अधिकतम तापमान में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई। प्रदेश का सबसे गर्म स्थान डेहरी रहा, जहां अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा गया, गोपालगंज, बक्सर, भोजपुर, औरंगाबाद और बिक्रमगंज जैसे शहरों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया। राजधानी पटना में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।


वहीं, मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले कुछ दिनों तक तापमान में और वृद्धि की संभावना जताई है और खासकर दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है। लू चलने की संभावना को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने भी एडवाइजरी जारी की है। बुजुर्गों, बच्चों और पहले से बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।


लू से बचाव के उपाय

घर से निकलने से पहले सिर को ढकें, पानी की बोतल साथ रखें

हल्के और सूती कपड़े पहनें

अधिक से अधिक पानी और तरल पदार्थों का सेवन करें

अत्यधिक गर्मी में बाहर खेलने या कड़ी मेहनत से परहेज करें

कृषि पर असर की आशंका


राज्य में लगातार बढ़ते तापमान का असर कृषि पर भी पड़ने की संभावना है। विशेषज्ञों के अनुसार, यदि यही स्थिति जारी रही तो सब्जियों और अन्य फसलों पर गर्मी का प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है, जिससे पैदावार घटने और महंगाई बढ़ने की आशंका है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Viveka Nand

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें