ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

Mansoon in Bihar: बिहार में मानसून की एंट्री को लेकर आई गुड न्यूज, मौसम विभाग ने दिया नया अपडेट

Mansoon in Bihar: बिहार में भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों के लिए राहत की खबर है। मौसम विभाग ने बताया है कि अगले 24 से 48 घंटे में मॉनसून पूर्णिया के रास्ते बिहार में प्रवेश करेगा।

Mansoon in Bihar
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Mansoon in Bihar: भीषण गर्मी से जूझ रहे बिहार के लोगों के लिए राहत की खबर है। बिहार में मानसून की एंट्री को लेकर मौसम विभाग ने नया अपडेट दिया है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि मॉनसून जल्द ही बिहार में प्रवेश करने वाला है। 


मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल पूर्णिया के आसमान में बादल छाए हुए हैं और मानसून के अनुकूल परिस्थितियां बन चुकी हैं। मैसम विभाग के वैज्ञानिकों की मानें तो अगर सब कुछ सामान्य रहा, तो अगले कुछ घंटों में बिहार में बारिश का दौर शुरू हो सकता है। अगले 24 से 48 घंटे में मॉनसून पूर्णिया के रास्ते राज्य में दस्तक दे देगा।


दरअसल, बिहार में हर साल मॉनसून आमतौर पर 15 जून के बाद सक्रिय होता है, और पिछले साल भी यह 20 जून को राज्य में पहुंचा था। केरल में इस बार समय से पहले मानसून की एंट्री के बाद ऐसी संभावना जताई जा रही थी कि बिहार में भी समय से पहले मानसून की एंट्री होगी हालांकि ऐसा नहीं हुआ और इस बार भी इसके समय पर पहुंचने की संभावना है।


मौसम विभाग ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि पूर्णिया, अररिया, किशनगंज और कटिहार के रास्ते ही मॉनसून बिहार में प्रवेश करता है। अभी तक दक्षिण बिहार के लोग गर्मी की मार झेल रहे हैं, लेकिन जल्द ही उन्हें राहत मिलने की उम्मीद है। 18 जून को उत्तर बिहार और दक्षिण बिहार के कुछ हिस्सों में तेज हवा, गरज-चमक और बारिश की संभावना जताई गई है, जिससे तापमान में गिरावट और गर्मी से राहत मिल सकती है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें