ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

रसोई गैस की किल्लत से लोग परेशान, रोहिणी आचार्य ने PM मोदी पर साधा निशाना, बोलीं..सिलेंडर की किल्लत का जश्न कब होगा?

ईरान-इजराइल युद्ध के बीच बिहार में गैस सिलेंडर की किल्लत बढ़ गई है। कॉमर्शियल गैस की सप्लाई प्रभावित होने से होटल, रेस्टोरेंट और हॉस्टल बंद होने लगे हैं। इस मुद्दे पर रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा है।

बिहार न्यूज
रसोई गैस के लिए प्रधानमंत्री पर हमला
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA:ईरान-इजराइल युद्ध का असर अब बिहार में देखने को मिल रहा है। बिहार में घरेलू रसोई गैस की किल्लत से लोग परेशान हैं। यहां तक कि 3 दिनों से कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की बुकिंग बंद कर दी गई है। 


कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई नहीं होने की वजह से होटल, रेस्टॉरेंट, हॉस्टल पर खासा असर पड़ा है। कई तो गैसे सिलेंडर नहीं रहने से बंद हो गये हैं। लोगों की इस बड़ी समस्या को देखते हुए राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा है। रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा है कि सिलेंडर की किल्लत का जश्न कब होगा ? प्रधानमंत्री जी ..


"प्रधानमंत्री लाइन लगवाओ योजना ( PMLLY ) " के अंतर्गत मोदी जी ने पहले नोट बदलने के लिए लाइन लगवाई , फिर ऑक्सीजन सिलेंडर के लिए लाइन लगवाई और अब गैस सिलेंडर के लिए लाइन लगवा रहे हैं ...अपने को चमकाने - दिखाने की बीमारी से ग्रस्त , आपदा - विपदा - इमरजेंसी को जश्न के इवेंट में तब्दील कर आम जनता के जख्मों पर नमक - मिर्ची रगड़ने, कुरेदने के लिए जाने जाने वाले प्रधानमंत्री जी..  बस इस बार फिर से अगर आप थाली - कटोरा या खाली गैस सिलेंडर ही पिटवा देते , दीया - मोमबत्ती - पटाखे जलवा देते , तो तमाशा खड़ा करने का आपका प्रयोजन भी पूरा हो जाता और आपको महावतार मान पूजने वाले आपके अनन्य भक्तों को  सिलेंडर का जिक्र करने की बजाए " महामानव नरेंदर .. नरेंदर .. नरेंदर " का जयकारा लगाने का एक और बहाना मिल जाता...!!


वही घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लोग कतार में नजर आ रहे हैं। इसके बावजूद कई लोगों को गैस नहीं मिल पा रहा है। मोबाइल पर गैस सिलेंडर की बुकिंग भी बंद है। लोग परेशान हैं और सरकार के अधिकारी कह रहे हैं कि गैस की किल्लत नहीं है, लोगों को अफवाह से बचने की सलाह दी जा रही है। लेकिन आम लोगों का कहना है कि स्थिति यह है कि 90 रुपये किलो बिकने वाला गैस आज वो 300 रुपये किलो सिलेंडर में भरवा रहे हैं। पटना में रहकर नौकरी की तैयारी करने वाले छात्रों और आम लोगो का यह कहना है। 


पटना में गैस की कालाबाजारी हो रही है। स्थिति यह है कि आज 300 रुपये देने पर भी एक किलो गैस नहीं मिल पा रहा है। स्थानीय दुकानदार जो गैस भरकर छोटे सिलेंडर में बेचते हैं उन्होंने भी हाथ खड़े कर दिये है। उनका कहना है कि गैस है ही नहीं तो हम कहां से छोटे सिलेंडर में गैस भरेंगे। पटना में रह कर तैयारी करने वाले छात्र अब अपने-अपने गांव के लिए रवाना हो गये हैं। उनका कहना है कि गांव में जलावन की कमी नहीं है। पटना में रहेंगे तो भूखे मर जाएंगे, इसलिए जो छात्र यहां हैं वो भी गांव के लिए रवाना हो गये हैं। 


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें