ब्रेकिंग
कटिहार उपद्रव मामले में बड़ा एक्शन, 20 नामजद समेत 700 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्जNMCH में बढ़ेंगी MBBS और PG की सीटें, NMC को भेजा गया सीटों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव; डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारीबिहार में सनसनीखेज वारदात: अपराधियों ने घर में सो रहे गार्ड को मारी गोली, फंदे से लटका मिला बड़े भाई का शवBihar Crime News: घर के बाहर युवक की गोली मारकर हत्या, 15 साल पहले पिता का भी हो चुका है मर्डरबिहार में मदरसा से हथियार मिलने के मामले में एक और मौलवी अरेस्ट, तीन की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी; PFI कनेक्शन की जांच तेजकटिहार उपद्रव मामले में बड़ा एक्शन, 20 नामजद समेत 700 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्जNMCH में बढ़ेंगी MBBS और PG की सीटें, NMC को भेजा गया सीटों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव; डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारीबिहार में सनसनीखेज वारदात: अपराधियों ने घर में सो रहे गार्ड को मारी गोली, फंदे से लटका मिला बड़े भाई का शवBihar Crime News: घर के बाहर युवक की गोली मारकर हत्या, 15 साल पहले पिता का भी हो चुका है मर्डरबिहार में मदरसा से हथियार मिलने के मामले में एक और मौलवी अरेस्ट, तीन की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी; PFI कनेक्शन की जांच तेज

मौसम ने नेताओं के चुनाव प्रचार पर लगा दिया ब्रेक: बारिश के चलते पटना एयरपोर्ट से नहीं उड़ पाए हेलिकॉप्टर

‘मोंथा’ चक्रवात का असर पटना सहित कई जिलों में देखने को मिला। खराब मौसम के कारण कई नेताओं और स्टार प्रचारकों के हेलिकॉप्टर उड़ान नहीं भर सके। रेखा गुप्ता, मनोज तिवारी और बाबूलाल मरांडी को अपने कार्यक्रम रद्द करने पड़े, जबकि तेजस्वी मोबाइल से ही...

बिहार
बिहार विधानसभा चुनाव 2025
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: 'मोंथा' चक्रवात का असर राजधानी पटना में देखने को मिल रहा है। पटना में दो दिन से सूर्योदय ठीक से नहीं हो पाया है। कल बुधवार से ही पटना में अचानक मौसम ने करवट बदली है। कल से ही रुक रुक कर बूंदाबांदी हो रही है। आज गुरुवार को मौसम का मिजाज और बदल गया। कई जिलों में बारिश होने से इसका खासा असर चुनाव प्रचार पर पड़ा। मौसम खराब होने की वजह से नेताओं और स्टार प्रचारकों को चुनाव प्रचार में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ गया। 


मौसम खराब होने के कारण दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, बीजेपी नेता मनोज तिवारी और बाबू लाल मरांडी चुनाव प्रचार करने के लिए हेलिकॉप्टर से सभा स्थल तक नहीं जा सके। उन्हें चुनावी रैलियों को रद्द करना पड़ गया। वही बारिश की वजह से तेजस्वी यादव भी एक कार्यक्रम में नहीं जा सके। जिसके कारण प्रत्याशियों और उनके समर्थक घंटों स्टार प्रचारक के इंतजार में मंच पर बैठे रह गये। तेजस्वी यादव ने मोबाइल से जनसभा को संबोधित किया और रेणू देवी के पक्ष में वोट देने की अपील मतदाताओं से की। 


वही बारिश के चलते मुंबई से पटना आने वाली स्पाइसजेट के विमान को वाराणसी डायवर्ट कर दिया गया। 33 फ्लाइटों का देरी से संचालन हुआ। इस कारण पटना एयरपोर्ट पर यात्रियों में काफी नाराजगी देखी गई। वही संदेश विधानसभा चुनाव में NDA से JDU प्रत्याशी राधाचरण साह के समर्थन में वोट मांगने आरा पहुंचे उत्तर प्रदेश के पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह आज बाल-बाल बच गये। मौसम खराब होने की वजह से हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग धान के खेत में करायी गयी। पायलट ने सूझ-बूझ से काम लिया और बड़ा हादसा होने से बचा लिया।


खेत में हेलिकॉप्टर को उतरता देख लोगों की भारी हुजूम वहां उमड़ पड़ी। लोग यह जानना चाहते थे कि आखिर क्या हुआ कि अचानक हेलिकॉप्टर को खेत में उतारा गया। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को हेलिकॉप्टर के पास हटाया। दरअसल संदेश विधानसभा के उदवंत नगर में यूपी के पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह चुनावी जनसभा को संबोधित करने हेलीकॉप्टर से आए थे। जनसभा को संबोधित करने के बाद पायलट ने टेक ऑफ किया। तभी मौसम खराब होने और बारिश के कारण थोड़ी देर बाद ही पालयट को सामने कुछ दिखाई देना बंद हो गया। जिसके बाद पायलट ने इमरजेंसी लैंडिंग का फैसला लिया और धान की खेत में हेलिकॉप्टर को उतारा गया। धान के खेत में हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। मौके पर पहुंची पुलिस ने हेलिकॉप्टर को सुरक्षा घेरे में ले लिया है वही उमड़ी भीड़ को वहां से हटाया गया है।  

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें