1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Apr 19, 2026, 6:14:31 PM
- फ़ोटो Reporter
Bihar News: बिहार एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस एसोसिएशन की आम सभा ऊर्जा ऑडिटोरियम शास्त्री नगर, पटना में आहूत की गई। इसमें बिहार सरकार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत की। उन्होंने बिहार प्रशासनिक सभा संघ पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए मार्गदर्शन एवं उत्साहवर्धक किया।
मुख्य सचिव(बिहार सरकार) ने वर्तमान दौर में नित बदलते परिवेश एवं ए. आई के युग में पदाधिकारियों को उस अनुरुप अपने आप को ढालने की बात कही। इसके साथ ही इस बात भी जोर दिया कि ए.आई के बढ़ते प्रभाव के बावजूद मानवीय बुद्धिमता आज भी सर्वोपरि है। आमसभा में बासा के पूर्व अध्यक्ष कृष्णमुरारी शर्मा द्वारा भी सदस्यों को मार्गदर्शन दिया गया। आभ सभा में पूर्व अध्यक्ष सुशील कुमार, शशांक शेखर सिन्हा के अतिरिक्त पूर्व महासचिव विपिन कुमार, खुर्शीद अहमद सिद्धिकी तथा अनिल कुमार ने भी भाग लिया।
संघ के कार्यकारी अध्यक्ष अजय कुमार द्वारा सदस्यो को संबोधित किया गया। संघ के महासचिव सुनील कुमार तिवारी द्वारा विगत वर्षों का प्रतिवेदन सभा के समक्ष रखा गया। उन्होंने बिहार प्रशासनिक सेवा के युवा अधिकारियों से कम्फर्ट पर कमिटमेंट को और कमांड पर कंपैशन को तरजीह देकर दायित्व निभाने का अनुरोध किया। उन्होंने सदस्यों से समाज के लिए काम करने और लोक सेवक होने के नाते मानवीय मर्यादा का दामन नहीं छोड़ने के लिए कहा।
उन्होने बासा से जुड़े सभी पदाधिकारियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि संघ की चट्टानी एकता बनाए रखने में सभी सदस्यों का सार्थक योगदान है। इस प्रयास के लिए सभी सदस्यों का धन्यवाद के पात्र हैं। उन्होंने सभी सदस्यों से विपरीत परिस्थिति में निडर एवं निर्भिक कार्य करने का आह्वान किया। साथ आपसी सहयोग और सामंजस्य से संघ को गतिशील बनाने पर भी जोर दिया। बासा के अन्य सदस्य कुमार रविन्द्र, शंभू कुमार, पंकज कुमार एवं कयूम अंसारी द्वारा अपनी बातों को सभा में रखा गया।
द्वितीय सत्र में बिहार एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस एसोसिएशन कार्यकारिणी का निर्वाचन हुआ। सर्वसम्मति से सुनील कुमार तिवारी, ( 42 वीं बैच, जो पदस्थापन की प्रतिक्षा में सामान्य प्रशासन विभाग पटना में पदस्थापित हैं) को अध्यक्ष , कुमार रविन्द्र, (42 वीं बैंच, संयुक्त सचिव, डेयरी पशुपालन एवं मत्स्य विभाग) को उपाध्यक्ष , कयूम अंसारी,( 47 वीं बैच पदस्थापन राज्य निर्वाचन प्राधिकार) को महासचिव तथा दिलीप कुमार ध्वज, (भूमि सुधार उपसमार्हता, गया सदर) को संयुक्त सचिव चुना गया। अंत में सभी नवनिवार्चित पदाधिकारियों द्वारा संबोधन एवं धन्यवाद ज्ञापन के साथ आम सभा की कार्यवाही समाप्त की गई।
