ब्रेकिंग
राज्यसभा जीत के बाद भाजपा का दावा, एमएलसी चुनाव भी बुरी तरह हारेगी आरजेडी बिहार में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट से हड़कंप, पेट्रोल पंप मालिक से रुपये छीनकर भागे बदमाशपटना ज्वेलरी लूटकांड का 72 घंटे में खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार, हथियार व गहने बरामददानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को समय पर काम पूरा करने का दिया निर्देशनालंदा के शीतला माता मंदिर में गरजा बुलडोजर, भगदड़ में 8 महिलाओं की हुई थी मौतराज्यसभा जीत के बाद भाजपा का दावा, एमएलसी चुनाव भी बुरी तरह हारेगी आरजेडी बिहार में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट से हड़कंप, पेट्रोल पंप मालिक से रुपये छीनकर भागे बदमाशपटना ज्वेलरी लूटकांड का 72 घंटे में खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार, हथियार व गहने बरामददानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को समय पर काम पूरा करने का दिया निर्देशनालंदा के शीतला माता मंदिर में गरजा बुलडोजर, भगदड़ में 8 महिलाओं की हुई थी मौत

बिहार : आज से मेयर-डिप्टी का पावर खत्म, 100 नगर निकाय का कार्यकाल हुआ पूरा

PATNA : बिहार में 100 नगर निकायों का कार्यकाल आज यानी गुरुवार 9 जून 2022 को खत्म हो जाएगा. इसके बाद इन बोर्ड का संचालन प्रशासकों को सौंपे जाने की कवायद की जाएगी. डिप्टी सीएम त

बिहार : आज से मेयर-डिप्टी का पावर खत्म, 100 नगर निकाय का कार्यकाल हुआ पूरा
TejpratapTejpratap|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : बिहार में 100 नगर निकायों का कार्यकाल आज यानी गुरुवार 9 जून 2022 को खत्म हो जाएगा. इसके बाद इन बोर्ड का संचालन प्रशासकों को सौंपे जाने की कवायद की जाएगी. डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने बुधवार को कहा कि इस पर फैसला जल्द होगा. तय समय में चुनाव नहीं होने से नगर निकायों का कार्यकाल खत्म हो रहा है, ऐसे में जल्द ही इन्हें प्रशासकों को सौंपने का फैसला लिया जाएगा.


बिहार के 6 नगर निगम, 31 नगर परिषद और 63 नगर पंचायतों का कार्यकाल गुरुवार को खत्म हो जाएगा. इनमें आरा, गया, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा और बेगुसराय नगर निगम शामिल हैं. इन सभी निकायों में निर्वाचित पार्षदों के कार्यकाल की आखिरी तारीख 9 जून है. चुनाव होने तक इन सभी निकायों के संचालन की जिम्मेदारी प्रशासकों को सौंपी जाएगी.


आपको बता दें कि इन सभी निकायों में चुनाव और शपथ ग्रहण का काम 9 जून 2017 को हुआ था. जहां पार्षदों का कार्यकाल 5 साल का होता है. वहीं पूर्णिया और कटिहार नगर निगम का कार्यकाल पहले ही खत्म हो चुका है.



टैग्स
इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें