ब्रेकिंग
पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह

Bihar Road Construction : बिहार में 4 बड़ी नदियों पर बनेंगे 51 पुल: गंगा पर सबसे ज्यादा प्रोजेक्ट, कई छह लेन मेगा ब्रिज निर्माणाधीन

बिहार सरकार ने गंगा, सोन, कोसी और गंडक नदियों पर कुल 51 पुलों के निर्माण की योजना बनाई है। इनमें 25 पुल चालू हैं, 14 निर्माणाधीन हैं और 12 पर जल्द काम शुरू होगा। गंगा नदी पर सबसे अधिक पुल बनाए जा रहे हैं। छह लेन और चार लेन मेगा ब्रिज से राज्य में आवा

Bihar Road Construction : बिहार में 4 बड़ी नदियों पर बनेंगे 51 पुल: गंगा पर सबसे ज्यादा प्रोजेक्ट, कई छह लेन मेगा ब्रिज निर्माणाधीन
TejpratapTejpratap|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Road Construction : बिहार में आधारभूत संरचना को मजबूत करने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। प्रदेशवासियों को कम समय में एक से दूसरे स्थान तक सुगम आवागमन की सुविधा देने के उद्देश्य से गंगा, सोन, कोसी और गंडक जैसी प्रमुख नदियों पर बड़े पैमाने पर पुलों का निर्माण किया जा रहा है। सरकार की योजना के अनुसार इन चार नदियों पर कुल 51 पुलों की सुविधा लोगों को मिलेगी। इनमें 25 पुल पहले से चालू हैं, 14 पर निर्माण कार्य प्रगति पर है, जबकि 12 पुलों का निर्माण कार्य निकट भविष्य में शुरू किया जाएगा।


पथ निर्माण विभाग के अनुसार सबसे अधिक पुल गंगा नदी पर बनाए जा रहे हैं। वर्तमान में गंगा पर आठ पुल चालू हैं और आठ पुलों का निर्माण जारी है। जिन प्रमुख परियोजनाओं पर कार्य चल रहा है, उनमें दिघवाड़ा-शेरपुर छह लेन पुल, जेपी सेतु के समानांतर छह लेन पुल, महात्मा गांधी सेतु के समानांतर चार लेन पुल, कच्ची दरगाह-बिदुपुर छह लेन पुल, बख्तियारपुर-ताजपुर चार लेन पुल, अगुवानी घाट-सुल्तानगंज चार लेन पुल, विक्रमशिला सेतु के समानांतर चार लेन पुल तथा साहेबगंज-मनिहारी के बीच चार लेन पुल शामिल हैं। इसके अतिरिक्त गंगा पर तीन और नए पुल प्रस्तावित हैं। बक्सर में मौजूदा पुल के समानांतर तीन लेन पुल, रक्सौल-हल्दिया एक्सप्रेस-वे के अंतर्गत मटिहानी-शाम्हो के बीच छह लेन पुल तथा कहलगांव में चार लेन पुल का निर्माण प्रस्तावित है।


सोन नदी पर फिलहाल पांच पुल चालू हैं। पंडुका में दो लेन पुल का निर्माण कार्य चल रहा है। वहीं वाराणसी-रांची-कोलकाता कॉरिडोर और पटना-आरा-सासाराम मार्ग पर दो नए पुलों का निर्माण जल्द शुरू होने वाला है। इन पुलों के बन जाने से दक्षिण और पश्चिम बिहार के जिलों को सीधा लाभ मिलेगा और औद्योगिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी।


गंडक नदी पर सात पुल पहले से संचालित हैं। इसके अतिरिक्त हाजीपुर में चार लेन पुल, एनएच 139 डब्ल्यू आमस-दरभंगा मार्गरेखन पर कोन्हरवाघाट में चार लेन पुल तथा डुमरियाघाट में वर्तमान पुल के समानांतर दो लेन पुल का निर्माण जारी है। पश्चिमी चंपारण के वाल्मीकि टाइगर रिजर्व बाइपास पर चार लेन पुल, पतजिरवा में एनएच 727ए पर चार लेन पुल, गोरखपुर-सिलीगुड़ी मार्ग पर छह लेन पुल और रामजानकी मार्ग पर सत्तरघाट में चार लेन पुल का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू किया जाएगा।


कोसी नदी पर पांच पुल पहले से चालू हैं। भेजा-बकौर में एनएच 527ए तथा फुलौत में एनएच 106 के मार्गरेखन पर बिहपुर के समीप पुलों का निर्माण कार्य प्रगति पर है। इसके अलावा गोरखपुर-सिलीगुड़ी मार्ग पर छह लेन पुल, पटना-पूर्णिया मार्ग पर सिमरी-बख्तियारपुर के पास छह लेन पुल और कुरसेला में अतिरिक्त दो लेन पुल का निर्माण जल्द शुरू किया जाएगा।


पथ निर्माण मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल ने कहा कि राज्य की प्रमुख नदियों पर पर्याप्त पुलों का निर्माण सुगम आवागमन के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि विगत वर्षों में राज्य और केंद्र सरकार के संयुक्त प्रयास से कई मेगा पुलों का निर्माण किया गया है। वर्तमान में कई परियोजनाओं पर तेजी से कार्य हो रहा है और शेष पर जल्द ही काम शुरू होगा। इन परियोजनाओं के पूरा होने से न केवल दूरी और समय की बचत होगी, बल्कि व्यापार, उद्योग, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच भी आसान होगी। सरकार का लक्ष्य है कि प्रदेश में सड़क और पुलों का मजबूत नेटवर्क विकसित कर समग्र विकास को गति दी जाए।

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें