1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Apr 25, 2026, 9:01:45 AM
प्रतिकात्मक तस्वीर - फ़ोटो Google
Bihar satellite township: बिहार में 11 सेटेलाइट टाउनशिप बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। टाउनशिप के लिए चिह्नित क्षेत्र को नगर विकास विभाग की ओर से तय एजेंसी विकसित करेगी। विकसित टाउनशिप के क्षेत्र का 55 फीसदी भूखंड मालिक को वापस किया जाएगा।
फिलहाल राज्य सरकार ने 11 सेटेलाइट टाउनशिप के क्षेत्र में जमीन की खरीद-बिक्री पर रोक लगा दी है। सेटेलाइट टाउनशिप 800 से 1200 एकड़ में प्रस्तावित है। नगर विकास विभाग की ओर से गाइडलाइन तय की गई है। इसके अनुसार क्षेत्र में आवासीय क्षेत्र, वाणिज्यिक क्षेत्र, व्यवसायिक केंद्र, औद्योगिक क्षेत्र, नाले, पार्क, खुला मैदान, सड़क आदि की सुविधाएं विकसित की जाएंगी।
नगर विकास विभाग की ओर से चयन की गई एजेंसी काम को पूरा करेगी। टाउनशिप का 55 फीसदी भूखंड जमीन मालिकों को वापस किया जाएगा। इन्हें इनकी जमीन हिस्सेदारी के हिसाब से आवंटित किया जाएगा। विभाग का कहना है कि हर स्कीम की वित्तीय व्यवहार्यता के आधार पर मूल भूखंड मालिकों को लौटाई जाने वाली भूमि का अलग से निर्धारित किया जाएगा।
विभाग का कहना है कि चिन्हित क्षेत्र का विकास निर्माण एजेंसी खुद अपने खर्च पर करेगी। कुल भूमि का अधिकतम 15 फीसद हिस्सा एजेंसी को बिक्री के लिए दिया जाएगा। यह हिस्सा आवासीय, वाणिज्यिक या औद्योगिक प्रकृति के अनुसार तय किया जाएगा।
टाउनशिप के चिन्हित क्षेत्र के प्रारूप का प्रकाशन किया जाएगा। इसके बाद एजेंसी जमीन मालिकों के साथ बैठक करेगी और आपत्ति-सुझाव मांगे जाएंगे। इसके बाद आपत्ति-सुझाव के हिसाब से संशोधित प्रारूप तैयार किया जाएगा। इस प्रारूप को नगर विकास विभाग के पास स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा।