ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

Bihar road accident : आरा-अरवल रोड पर भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार दो होमगार्ड जवानों को मारी टक्कर; एक की मौत

भोजपुर के आरा-अरवल मार्ग पर पवना बाजार के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो होमगार्ड जवानों को टक्कर मार दी। हादसे में एक जवान की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है।

Bihar road accident : आरा-अरवल रोड पर भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार दो होमगार्ड जवानों को मारी टक्कर; एक की मौत
TejpratapTejpratap|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar road accident : बिहार में बेलगाम रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला है। भोजपुर जिले के आरा-अरवल मार्ग पर पवना थाना क्षेत्र के पवना बाजार स्थित पेट्रोल पंप के पास हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो होमगार्ड जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दर्दनाक हादसे में एक जवान की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दूसरा जवान अभी भी जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है।


मृतक की पहचान धोबहा थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव निवासी 26 वर्षीय चंद्र मोहन सिंह के रूप में हुई है। वह होमगार्ड जवान के पद पर कार्यरत थे और फिलहाल सहार थाना में तैनात थे। वहीं घायल जवान की पहचान नवादा थाना क्षेत्र के चंदवा मोहल्ला निवासी 32 वर्षीय मोहन सिंह के रूप में हुई है। वह भी सहार थाना में ही अपनी सेवा दे रहे थे। हादसे के बाद से घायल जवान का इलाज जारी है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।


परिजनों और स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों होमगार्ड जवान विभागीय काम से सहार थाना से बाइक पर सवार होकर आरा सिविल कोर्ट के पास स्थित होमगार्ड मुख्यालय जा रहे थे। इसी दौरान पवना बाजार स्थित पेट्रोल पंप के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों जवान सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े।


स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तुरंत आरा सदर अस्पताल पहुंचाया गया। वहां मौजूद डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। हालांकि परिजनों ने उन्हें पटना ले जाने के बजाय आरा के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान चंद्र मोहन सिंह ने दम तोड़ दिया। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। टाउन थाना पुलिस ने मृतक जवान के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान और उसकी तलाश में जुट गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है ताकि हादसे के जिम्मेदार वाहन चालक का पता लगाया जा सके।


बताया जा रहा है कि चंद्र मोहन सिंह अपने परिवार में दो भाइयों और एक बहन में दूसरे नंबर पर थे। उनके परिवार में मां सरोजा कुंअर, भाई कबीर सिंह और बहन सोनाली कुमारी हैं। बेटे की मौत की खबर सुनते ही मां और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है और हर कोई इस दर्दनाक घटना से स्तब्ध है।


इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों में भी आक्रोश देखा जा रहा है। लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर अक्सर तेज रफ्तार वाहनों के कारण हादसे होते रहते हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से सड़क सुरक्षा को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मार्ग पर वाहनों की रफ्तार पर नियंत्रण के लिए सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की दर्दनाक घटनाओं को रोका जा सके।

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें