Hindi News / bihar / patna-news / बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर फरक्का एक्सप्रेस की चपेट में आने से दो महिलाओं...

बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर फरक्का एक्सप्रेस की चपेट में आने से दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, घटना का CCTV फुटेज आया सामने

पटना के बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रैक पार करते समय फरक्का एक्सप्रेस की चपेट में आने से दो महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई। घटना का CCTV वीडियो सामने आया है, पहचान अब तक नहीं हो पाई है।

1st Bihar Published by: First Bihar Updated May 04, 2026, 5:05:40 PM

बिहार न्यूज

जांच में जुटी पुलिस - फ़ोटो सोशल मीडिया

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर पटना के बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन से आ रही है, जहां दिल्ली मालदा फरक्का एक्सप्रेस की चपेट में आने से दो महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गयी। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है।


बताया जाता है कि 04 मई को दोपहर 2 बजकर 24 मिनट की यह घटना बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक की है। जहां दो महिलाएं रेलवे ट्रैक पार कर प्लेटफार्म की ओर आ रही थी, तभी सामने थ्रू गाड़ी आता देख प्लेटफार्म पर लोग उसे बचाने के लिए दौड़े। दोनों महिलाओं को हाथ दिया कि किसी तरह दोनों को प्लेटफार्म पर खींच लेंगे लेकिन तभी पूर्वी छोड़ पर डाउन थ्रू गाड़ी संख्या 14004 दिल्ली-मालदा फरक्का EXP अचानक आ गई और दोनों महिलाओं को रौंदते हुए आगे निकल गयी। 


इस दर्दनाक हादसे को देख प्लेटफार्म पर मौजूद लोगों के रोंगते खड़े हो गये। लोगों ने दोनों महिलाओं को बचाने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। जिसका लोगों को काफी अफसोस था। दोनों महिलाओं की प्लेटफार्म चढ़ने से पहले ही रेलवे ट्रैक पर दर्दनाक मौत हो गयी। 


दोनों महिलाओं की लाश क्षत विक्षप्त हालत में बरामद किया गया। सफाईकर्मियों की मदद से दोनो डेड बॉडी को दोपहर 2 बजकर 50 मिनट पर रेलवे ट्रैक से हटाया गया। जिसके बाद ट्रेनों का परिचालन सामान्य किया गया। फिलहाल जीआरपी आगे की कार्रवाई में जुटी है। दोनों मृतका की पहचान अभी नहीं हो पायी है। दोनों की पहचान की जा रही है।