बिहार में औद्योगिक विकास को नई गति: मुजफ्फरपुर टेक्सटाइल पार्क में हाई स्पिरिट कमर्शियल वेंचर्स का उद्घाटन उधर पति दुबई गया इधर सास और ननद को खिला दिया नींद की गोली, आशिक को घर पर बुलाकर रंगरेलियां मनाते पकड़ी गई बहू Bihar Crime News: दो बच्चों की मां से इश्कबाजी पड़ी भारी, लोगों ने युवक को पेड़ से बांधकर पीटा; हालात काबू करने में पुलिस के छूटे पसीने Bihar Police: हथियार लहराने वाले 5000 लोगों की खैर नहीं, स्पीडी ट्रायल के लिए स्पेशल कोर्ट...DGP ने भेजा प्रस्ताव, 2005-2011 तक हफ्ते भर में दिलाई जाती थी सजा Mahayagya: गयाजी में होगा सनातनियों का महासमागम, 21-23 जून तक श्री विद्या त्रिकोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ का आयोजन Mahayagya: गयाजी में होगा सनातनियों का महासमागम, 21-23 जून तक श्री विद्या त्रिकोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ का आयोजन Bihar News: उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा का झंझारपुर और लखनौर का दौरा..प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष-उपाध्यक्ष से की मुलाकात, बोले- जन आकांक्षाओं को मिलेगी नई ऊर्जा Bihar Train News: बिहार के इस रेलखंड पर चलने वाली तीन जोड़ी ट्रेनों के ठहराव और समय में बदलाव, जानिए.. शेड्यूल Bihar Train News: बिहार के इस रेलखंड पर चलने वाली तीन जोड़ी ट्रेनों के ठहराव और समय में बदलाव, जानिए.. शेड्यूल VIP नेता संजीव मिश्रा ने बनैली पट्टी में चलाया जनसंवाद अभियान, स्थानीय लोगों की सुनी समस्याएं
20-Jan-2025 10:49 AM
By First Bihar
Ayushman Card: स्वास्थ्य के क्षेत्र में बिहार ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। आयुष्मान कार्ड बनाने में बिहार गुजरात को पछाड़ कर आगे निकल गया है। बिहार आयुष्मान कार्ड बनाने में देशभर में तीसरा राज्य बन गया है। बिहार में अबतक 3, 67, 48, 077 आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबित, पिछले 10 महीने के भीतर बिहार के सभी जिलों में अभियान चलाकर 2 करोड़ 70 लाख लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं। जिससे राज्य में आयुष्मान भारत योजना के लाभुकों की संख्या काफी बढ़ गई है और पूरे देश में बिहार तीसरे स्थान पर है। बिहार में आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य साढे आठ करोड़ निर्धारित किया गया है।
वहीं आयुष्मान कार्ड बनाने के मामले में पहले स्थान पर उत्तर प्रदेश और दूसरे स्थान पर मध्य प्रदेश हैं। उत्तर प्रदेश में अबतक 5,19,05,015, मध्यप्रदेश में 4,22,32,901, बिहार में 3,67,48,077, महाराष्ट में 2,91,60,886, गुजरात में 2,67,71,458, छत्तीसगढ़ में 2,33,06,263, राजस्थान में 2,19,32,258, कर्नाटक में 1,79,85,426, असम में 1,72,47,882 और आंध्रप्रदेश में 1,56,29,420 आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं।