ब्रेकिंग
बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें....बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें....

Anant Singh : 'ऊ नय रहेंगे तहिया ने बताएंगे किसको चाहते हैं...', अनंत सिंह ने डाला वोट, बोले – नीतीश कुमार के लिए मतदान करने आया .... सभी सीट पर जीत पक्की

बिहार राज्यसभा चुनाव के लिए मोकामा विधायक अनंत सिंह कोर्ट की अनुमति के बाद विधानसभा पहुंचे और वोट डाला। उन्होंने दावा किया कि पांचों सीटों पर NDA की जीत होगी और वे नीतीश कुमार के समर्थन में वोट देने आए हैं।

Anant Singh : 'ऊ नय रहेंगे तहिया ने बताएंगे किसको चाहते हैं...', अनंत सिंह ने डाला वोट, बोले – नीतीश कुमार के लिए मतदान करने आया .... सभी सीट पर जीत पक्की
TejpratapTejpratap|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

: बिहार में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज है। इसी बीच मोकामा के विधायक और बाहुबली नेता अनंत सिंह सोमवार को कोर्ट की अनुमति के बाद विधानसभा पहुंचे और मतदान किया। जेल में बंद होने के कारण उन्हें विशेष अनुमति देकर वोट डालने के लिए विधानसभा आने की इजाजत दी गई थी। विधानसभा पहुंचते ही अनंत सिंह ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि वे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समर्थन में वोट देने आए हैं और राज्यसभा की सभी पांचों सीटों पर एनडीए की जीत तय है।


विधानसभा परिसर में मीडिया से बातचीत करते हुए अनंत सिंह ने कहा कि राज्यसभा चुनाव में एनडीए पूरी तरह मजबूत स्थिति में है। उन्होंने कहा, “हम नीतीश कुमार के लिए वोट देने आए हैं। बिहार में जो पांच सीटों पर चुनाव हो रहा है, सभी सीटों पर एनडीए की जीत होगी। इसमें कोई संदेह नहीं है।” उनके इस बयान को सियासी तौर पर काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि राज्यसभा चुनाव में हर एक वोट की भूमिका महत्वपूर्ण मानी जा रही है।


दरअसल, बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए मतदान हो रहा है और इस बार छह उम्मीदवार मैदान में होने के कारण मुकाबला दिलचस्प हो गया है। ऐसे में सभी दल अपने-अपने विधायकों को एकजुट रखने की कोशिश में जुटे हैं। इसी कड़ी में जेल में बंद मोकामा विधायक अनंत सिंह को भी अदालत से विशेष अनुमति मिली, जिसके बाद वे मतदान करने विधानसभा पहुंचे।


विधानसभा पहुंचने के बाद पत्रकारों ने जब उनसे यह सवाल किया कि क्या मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा जाने वाले हैं, तो इस पर अनंत सिंह ने साफ शब्दों में कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा, “हमें नहीं मालूम कि नीतीश कुमार राज्यसभा जा रहे हैं या नहीं जा रहे हैं। जब हमें मालूम होगा तभी हम इस पर कुछ बोल पाएंगे। अभी इस बारे में हम कुछ नहीं जानते हैं।”


वहीं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के राजनीति में आने की चर्चा पर भी अनंत सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि वे काफी समय से यह बात कहते आ रहे थे कि निशांत कुमार को राजनीति में आना चाहिए। अब अगर वे राजनीति में आते हैं तो यह अच्छी बात है।


अनंत सिंह ने कहा, “हम तो बहुत पहले से कह रहे थे कि निशांत कुमार को राजनीति में आना चाहिए। अब अगर वे राजनीति में आए हैं तो अच्छी बात है। इसमें कोई नई बात नहीं है, हम यह बात काफी दिनों से कहते आ रहे हैं।”


हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि फिलहाल उनकी पहली पसंद और समर्थन केवल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं। उन्होंने कहा कि जब तक नीतीश कुमार राजनीति में सक्रिय हैं, तब तक उनके समर्थन का सवाल ही नहीं उठता।


अनंत सिंह ने कहा, “नीतीश जी जब नहीं रहेंगे तब आपसे बताएंगे कि हम किसको चाहते हैं। अभी तो हम नीतीश जी को ही चाहते हैं।” उनके इस बयान को बिहार की राजनीति में चल रही भावी नेतृत्व की चर्चाओं से भी जोड़कर देखा जा रहा है।


गौरतलब है कि बिहार में राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों के बीच जोरदार रणनीति बनाई जा रही है। सभी दल अपने विधायकों को एकजुट रखने में लगे हैं ताकि मतदान के दौरान किसी तरह की क्रॉस वोटिंग न हो सके। ऐसे में जेल से विशेष अनुमति लेकर अनंत सिंह का वोट डालने आना और एनडीए की जीत का दावा करना चुनावी समीकरणों को और दिलचस्प बना रहा है।अब सभी की नजरें मतदान खत्म होने और मतगणना के बाद आने वाले परिणामों पर टिकी हुई हैं, जिससे यह साफ हो जाएगा कि बिहार से राज्यसभा की पांचों सीटों पर किस गठबंधन का पलड़ा भारी रहता है।

प्रेम राज की रिपोर्ट

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें