ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

बेऊर जेल के बाहर अनंत सिंह की रिहाई का इंतजार, समर्थक लगा रहे "छोटे सरकार जिंदाबाद" के नारे

मोकामा से जेडीयू विधायक अनंत सिंह को पटना हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद बेऊर जेल से रिहाई मिलने वाली है। जेल के बाहर समर्थकों की भीड़ अपने नेता के स्वागत में जुटी है।

बिहार न्यूज
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: मोकामा से जेडीयू के बाहुबली विधायक अनंत सिंह की बेऊर जेल से आज रिहाई होने वाली है। बेऊर जेल के बाहर उनके समर्थकों की भीड़ देखने को मिल रही है। 


दोपहर से ही समर्थक अपने नेता के स्वागत में जेल के बाहर फूल माला लेकर खड़े हैं। वो जेल से अपने नेता के निकलने का इंतजार कर रहे हैं। पटना हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद कानूनी औपचारिकता पूरी करने में वक्त लग रहा है।


बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव से पूर्व हुए दुलारचंद यादव हत्याकांड मामले में अनंत सिंह को चार दिन पहले पटना हाईकोर्ट से जमानत मिल चुकी है। बेऊर जेल में बंद अनंत सिंह की रिहाई का इंतजार लोग कर रहे हैं। जेल के बाहर छोटे सरकार जिंदाबाद का नारा लगा रहे हैं। 


अनंत सिंह के जेल से छूटने की खुशी में उनके आवास पर भोज का आयोजन किया गया है। हजारों लोगों के खाने की व्यवस्था की गयी है। इसे बनाने के लिए कई कारीगर लगे हुए हैं। बताया जाता है कि अनंत सिंह मंगलवार को पटना से बड़हिया के लिए प्रस्थान करेंगे और इस दौरान रास्ते में रोड शो होगा। अनंत सिंह बड़हिया के प्रसिद्ध महारानी स्थान में पूजा भी करेंगे।


बता दें कि छोटे सरकार के नाम से प्रसिद्ध अनंत सिंह को विधानसभा चुनाव के दौरान अरेस्ट किया गया था। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले दुलारचंद यादव हत्याकांड मामले में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर बेऊर जेल भेजा था। यह घटना 30 अक्टूबर 2025 को हुई थी, जब चुनाव प्रचार के दौरान अनंत सिंह और जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार पीयूष प्रियदर्शी के समर्थक मोकामा टाल में भिड़ गए थे। इस दौरान दुलारचंद यादव की हत्या कर दी गयी थी। दुलारचंद यादव मोकामा टाल के पुराने दबंग थे, पीयूष प्रियदर्शी का प्रचार कर रहे थे।


जेल में रहते हुए भी अनंत सिंह ने जेडीयू प्रत्याशी के रुप में विधानसभा चुनाव लड़ा और जीत भी हासिल की। मोकामा के बाहुबली पूर्व सांसद सूरजभान सिंह की पत्नी वीणा देवी को उन्होंने हरा दिया। इससे पहले अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी मोकामा की विधायक थीं। नीलम देवी 2020 में लालू की पार्टी आरजेडी के टिकट पर चुनाव जीत चुकी थीं, लेकिन 2024 में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के महागठबंधन से एनडीए में लौटने के बाद बहुमत परीक्षण के दौरान सत्ता पक्ष के साथ चली गयी। 


अनंत सिंह पिछले साल भी एक गोलीबारी मामले में गिरफ्तार हुए थे और कई महीने जेल में रहे। जेल से निकलने के बाद उन्होंने ऐलान किया था कि वह 2025 का चुनाव खुद लड़ेंगे। उन्होंने यह भी कहा था कि उनकी पत्नी ने जनता के काम को ठीक से नहीं संभाला, इसलिए वे खुद मोकामा की जनता की सेवा के लिए चुनाव लड़ेंगे। अनंत सिंह कई बार जेल जा चुके हैं और उनके मुकदमों के खत्म होने या जमानत मिलने के बाद ही बाहर आते रहे हैं। आज उनकी रिहाई होने वाली है। अपने नेता का एक झलक पाने के लिए कार्यकर्ता दोपहर से ही जेल के बाहर जमे हुए हैं। हाथ में फूल-माला लेकर वो जेल के बाहर खड़े हैं और अपने नेता का इंतजार कर रहे हैं। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें