Patna Crime News: पटना में अपराधियों के हौसले बुलंद, VVIP इलाके में ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप; मंत्री और जज के आवास के बाहर गोलीबारी Patna Crime News: पटना में अपराधियों के हौसले बुलंद, VVIP इलाके में ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप; मंत्री और जज के आवास के बाहर गोलीबारी Bihar Crime News: पुलिस क्लब के पास अज्ञात युवक का शव बरामद, पत्थर से कुचलकर हत्या Bihar News: वर्दी की आड़ में शराब तस्करी, होमगार्ड जवान गिरफ्तार Bihar Politics: बेगूसराय में बढ़ी भाजपा की मुश्किलें, विधानसभा चुनाव में ताल ठोकने की तैयारी में 3 जिला परिषद सदस्य Bihta Airport: रनवे विस्तार के लिए यहां से ली जाएगी जमीन, बिहटा एयरपोर्ट में जाएंगे 2 गांव के सैकड़ों मकान Bihar News: बिना अश्लीलता के भी बन सकती है भोजपुरी फिल्म, समस्तीपुर की बेटी पेश कर रहीं औरों के लिए मिसाल Land Mutation: दाखिल-खारिज में लापरवाही पड़ी अफसरों को भारी, DM ने लगाया लाखों का जुर्माना Bihar Weather: बिना छाता लिए आज न छोड़ें घर, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; IMD ने किया सावधान Bihar Electricity: राज्य में बिजली कनेक्शन को लेकर तय हुई नई दर, अब नहीं देने होंगे इन चीजों के पैसे
06-Feb-2025 11:55 AM
By First Bihar
Anant Singh News: बिहार के मोकामा से पूर्व विधायक अनंत सिंह की नियमित जमानत अर्जी पर बुधवार एमपी -एमएलए की विशेष न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में सुनवाई हुई। इसके बाद जज ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। इसके बाद अब आज इस मामले का फैसला सुनाया गया है और अनंत सिंह की जमानत याचिका खारिज कर दी गई है।
दरअसल, मोकामा के पंचमहला थाना क्षेत्र में 22 जनवरी को हुई गोलीबारी मामले में अनंत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था जिसके बाद उन्होंने सरेंडर कर दिया था। इसे लेकर पिछली सुनवाई में कोर्ट ने केस डायरी की मांग की थी। ऐसे में कल पुलिस के तरफ से मामले में केस डायरी पुलिस को सौंपी गई। इसके बाद कल कोर्ट ने मामले में फैसला कल के लिए सुरक्षित कर लिया था। उसके बाद अब आज कोर्ट ने इस मामले में आज अनंत सिंह की बेल याचिका खारिज कर दी है।
मालूम हो कि, 22 जनवरी की शाम मोकामा के नौरंगा में फायरिंग हुई थी, जिसके बाद पुलिस ने अनंत सिंह पर आर्म्स एक्ट, हत्या के प्रयास समेत दूसरी धाराओं में केस दर्ज किया था। बाद में 24 जनवरी को अनंत सिंह ने सरेंडर कर दिया था जिसके बाद उन्हें 14 दिनों की न्यायायिक हिरासत में भेज दिया गया था। इस मामले की सुनवाई सांसदों और विधायकों के आपराधिक मामलों के लिए गठित विशेष अदालत के अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अमित वैभव की अदालत में हुई।
जबकि अनंत सिंह के वकील सुनील कुमार ने उनकी नियमित जमानत याचिका दायर की, जिसे अदालत ने सुनवाई के लिए स्वीकार कर लिया। यह मामला पटना जिले के मोकामा क्षेत्र के पंचमहला थाने में दर्ज थाना कांड संख्या 4/2025 से संबंधित है। 22 जनवरी को मोकामा के नौरंगा जलालपुर गांव में अनंत सिंह के समर्थकों और सोनू-मोनू गैंग के बीच गोलीबारी हुई थी। इस घटना का वीडियो सामने आया था जिसमें साफ दिख रहा था कि कैसे ताबड़तोड़ गोली चलाई जा रही है। यह मामला सोनू-मोनू के ईंट-भट्टे पर काम करने वाले मुंशी मुकेश से जुड़ा है।
बताया जाता है कि मुकेश पर पैसे के गबन का आरोप है। इसी मामले को लेकर सोनू-मोनू ने उसके घर पर ताला लगा दिया था। जब यह बात अनंत सिंह तक पहुंची तो उन्होंने मामले को सुलझाने का प्रयास किया था। अनंत सिंह बात करने के लिए सोनू-मोनू के घर पहुंचे थे तो दोनों गुटों के बीच फायरिंग हो गई थी। इस मामले में सोनू सिंह ने भी सरेंडर कर दिया है। दूसरी ओर रौशन नाम के एक शख्स की भी गिरफ्तारी हुई थी। फिलहाल अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस छापेमारी भी कर रही है।
मोकामा के नौरंगा गांव में गोलीबारी की घटना हुई थी। अलग-अलग पक्षों की ओर से कई तरह के दावे किए गए। साथ ही इस मामले में सोनू मोनू की ओर से अनंत सिंह के खिलाफ गोलीबारी करने का आरोप लगाया गया है। इसकी लिखित शिकायत थाने में की गई है। आरोप में कहा गया कि अनंत सिंह ने अपने समर्थकों के साथ मिलकर नौरंगा गांव में घुसकर सोनू मोनू के घर पर गोलीबारी थी। एक अन्य एफआईआर मुकेश सिंह नाम के शख्स के द्वारा कराई गई थी। जिसमें सोनू मोनू पर उसके घर में ताला लगाने का आरोप लगाया था। वहीं पुलिस ने भी एक मामला दर्ज किया था जिसमें अनंत सिंह पर पुलिस कर्मियों को धक्का मुक्की करने, गाली गलौज करने सहित अन्य किस्म के आरोप लगाए गए थे। इस मामले में अनंत सिंह के साथ-साथ सोनू मोनू के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया था। दोनों फिलहाल जेल में बंद हैं।