ब्रेकिंग
Earthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीEarthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली

सुपर 30 वाले आनंद कुमार पर रिजल्ट में धोखाधड़ी का आरोप, गुवाहाटी हाईकोर्ट में 26 नवंबर को होगी पेशी

PATNA : सुपर 30 चलाने वाले आनंद कुमार का विवादों से पुराना नाता रहा है। भले ही आनंद कुमार के ऊपर सिने अभिनेता ऋतिक रोशन ने फिल्म बना डाली हो लेकिन आनंद कुमार आईआईटी प्रवेश परीक्षा

सुपर 30 वाले आनंद कुमार पर रिजल्ट में धोखाधड़ी का आरोप, गुवाहाटी हाईकोर्ट में 26 नवंबर को होगी पेशी
Khushboo Gupta
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : सुपर 30 चलाने वाले आनंद कुमार का विवादों से पुराना नाता रहा है। भले ही आनंद कुमार के ऊपर सिने अभिनेता ऋतिक रोशन ने फिल्म बना डाली हो लेकिन आनंद कुमार आईआईटी प्रवेश परीक्षा में क्वालीफाई करने वाले अपने स्टूडेंट को लेकर जो दावे करते रहे हैं वह हमेशा से सवालों के घेरे में रहा है। आनंद कुमार आईआईटी के नतीजे आने के बाद अपने कोचिंग संस्थान रामानुजम स्कूल ऑफ मैथमेटिक्स के छात्रों के साथ मीडिया के सामने आकर यह दावा करते रहे हैं कि उनके सुपर 30 का सक्सेस रेशियो 100 परसेंट रहा है। लेकिन आनंद के इस दावे में पारदर्शिता की कमी हमेशा से महसूस की गई है। 


इसी सुपर थर्टी के रिजल्ट के दावों पर आनंद कुमार की परेशानी बढ़ गई है। गुवाहाटी हाईकोर्ट ने आनंद कुमार को इस मामले में 26 नवंबर को हाजिर होने का निर्देश दिया है। दरअसल आईआईटी गुवाहाटी के 4 छात्रों ने एक जनहित याचिका दायर कर रखी है जिसमें आनंद कुमार के सुपर 30 के रिजल्ट को लेकर पारदर्शिता पर सवाल उठाए गए हैं। 


याचिकाकर्ताओं की तरफ से यह आरोप लगाया गया है कि आनंद कुमार आईआईटी क्वालीफाई करने वाले छात्रों का सुपर 30 से झूठा परिणाम दिखा कर खुद को मसीहा के तौर पर पेश कर रहे हैं। याचिका में कहा गया है कि जब भी आईआईटी के परिणाम आते हैं तो आनंद कुमार अपने छात्रों के साथ सामने आकर सफलता का दावा करते हैं जबकि 2008 के बाद से आनंद कुमार के सुपर 30 का दावा पारदर्शी नहीं रहा है। याचिकाकर्ताओं के वकील अमित गोयल के मुताबिक आनंद कुमार ने कोर्ट की तरफ से निर्देशित आरोपों का जवाब नहीं दिया था लिहाजा अब उन्हें कोर्ट में खुद हाजिर होना होगा।


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें