ब्रेकिंग
‘चाचा जी किए गए बिहार से तड़ीपार.. BJP का ‘ऑपरेशन फिनिश नीतीश’ खत्म’, रोहिणी आचार्य का तीखा तंजBJP विधायक नितिन नबीन का इस्तीफा मंजूर, क्या बोले बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार?Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनीराबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार‘चाचा जी किए गए बिहार से तड़ीपार.. BJP का ‘ऑपरेशन फिनिश नीतीश’ खत्म’, रोहिणी आचार्य का तीखा तंजBJP विधायक नितिन नबीन का इस्तीफा मंजूर, क्या बोले बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार?Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनीराबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार

IAS Transfer in bihar: बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का तबादला, पटना डीएम समेत कई जिलों के जिलाधिकारी बदले

IAS Transfer in bihar: चुनाव से पहले प्रशासनिक फेरबदल करते हुए सरकार ने IAS अधिकारियों का तबादला कर दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना में पटना समेत कई जिलों के डीएम बदले गए हैं। यह कदम चुनावी तैयारियों के मद्देनजर लिया गया है।

IAS Transfer in bihar
प्रतिकात्मक
© file
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

IAS Transfer in bihar:  बिहार विधानसभा चुनाव के पहले सरकार ने बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला कर दिया है। बिहार सरकार ने एकसाथ राज्य के 47 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से तबादले की अधिसूचना जारी कर दी गई है। इस अधिसूचना के बाद पटना के डीएम समेत करीब-करीब सभी जिलों के जिलाधिकारी बदल गए हैं।


सरकार ने पटना के डीएम चंद्रशेखर सिंह को प्रमोशन देते हुए पटना प्रमंडल का आयुक्त बना दिया है। डा. चंद्रशेखर सिंह लंबे समय से पटना डीएम का पद पर तैनात थे। वह भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2010 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। उनकी जगह गया के डीएम त्यागराजन एस.एम को पटना का डीएम बना दिया है। त्यागराजन 2011 बैच के आईएएस अधिकारी हैं।


इसके अलावा दरभंगा के डीएम राजीव रौशन को सारण प्रमंडल का आयुक्त बनाया है जबकि आईसीडीएस के निदेशक कोशल किशोर को दरभंगा प्रमंडल का आयुक्त बनाया गया है। वहीं मुंगेर के डीएम अवनिश कुमार सिंह को मुंगेर प्रमंडल का आयुक्त बनाया गया है। राज कुमार को तिरहुत प्रमंडल का आयुक्त बनाया गया है। वह पहले कम्फेड पटना के प्रबंध निदेश के पद पर तैनात थे।









इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें