ब्रेकिंग
बिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जानपटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकीपटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसानबिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस दिन तक हो जाएगा क्लियर, मनोज तिवारी ने दिया बड़ा अपडेटबिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेशबिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जानपटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकीपटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसानबिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस दिन तक हो जाएगा क्लियर, मनोज तिवारी ने दिया बड़ा अपडेटबिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश

चंद्रिका राय के आवास के बाहर 3 दिनों से पड़ा है ऐश्वर्या का सामान, ठंड में 4 पुलिसकर्मी और दो ड्राइवर दे रहे पहरा

PATNA: लालू परिवार में चल रही खिटपिट बदस्तूर जारी है. पूर्व सीएम राबड़ी देवी के घर से बाहर किया गया बहू ऐश्वर्या राय का सामान तीन दिनों से चंद्रिका राय के आवास के बाहर पड़ा हु

चंद्रिका राय के आवास के बाहर 3 दिनों से पड़ा है ऐश्वर्या का सामान, ठंड में 4 पुलिसकर्मी और दो ड्राइवर दे रहे पहरा
Khushboo Gupta
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: लालू परिवार में चल रही खिटपिट बदस्तूर जारी है. पूर्व सीएम राबड़ी देवी के घर से बाहर किया गया बहू ऐश्वर्या राय का सामान तीन दिनों से चंद्रिका राय के आवास के बाहर पड़ा हुआ है. चंद्रिका राय के घर के बाहर वैन में लदे ऐश्वर्या के सामान की सुध लेने को कोई तैयार नहीं हैं.

वहीं दोनों परिवार के बीच चल रहे फैमिली ड्रामे में शास्त्रीनगर थाने के 4 पुलिसकर्मी और वैन के दो ड्राइवर पिस रहे हैं. पुलिसवाले और ड्राइवर कड़ाके की इस सर्दी में वैन पर लदे सामान की रखवाली में लगे हैं. एक तरफ चंद्रिका राय सामान लेने को तैयार नहीं हैं वहीं दूसरी ओर राबड़ी आवास से वैन के ड्राइवरों को सख्त हिदायत दी गई है कि वे इस सामान को वापस राबड़ी आवास नहीं लाएं.


इन सब ड्रामे के बीच शुक्रवार को राबड़ी देवी पर पटना के शास्त्रीनगर थाने में उनके समधी चंद्रिका राय ने मामला दर्ज कराया है. चंद्रिका राय ने बताया कि राबड़ी देवी के साथ ही उनके सुरक्षाकर्मियों पर भी शास्त्रीनगर थाने में मामला दर्ज कराया गया है. इस बारे में चंद्रिका राय ने बताया कि उनके घर बिना किसी जानकारी के सामान भेजा गया है. प्रोडक्शन ऑफिसर के आदेश के अनुसार सामान भेजते समय दोनों घर के लोग और मजिस्ट्रेट का होना आवश्यक होता है, पर यहां बिना किसी के जानकारी और उपस्थिती के सामान भेज दिया गया है. जिसके बाद उन्होंने राबड़ी देवी और उनके सुरक्षाकर्मियों पर मामला दर्ज कराया गया है. 


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें