ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

Patna News: पटना में अतिक्रमण मुक्त वेंडिंग जोन का होगा विकास, 36 नए जोन तैयार; मिलेंगी यह आधुनिक सुविधाएं

Patna News: पटना नगर निगम ने शहर में 36 वेंडिंग जोन विकसित करने की योजना शुरू की है। अतिक्रमण मुक्त जमीन पर आधुनिक सुविधाओं के साथ वेंडरों के लिए सुरक्षित और व्यवस्थित जोन तैयार किए जा रहे हैं।

Patna News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© AI
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Patna News: पटना नगर निगम शहर में लगभग 36 वेंडिंग जोन बनाने की योजना पर काम कर रहा है। इनमें से पांच जोन को पहले ही अतिक्रमण मुक्त कर जमीन विकसित की जा रही है। इसके अलावा, अलग-अलग अंचलों में जरूरत के अनुसार 32 नए वेंडिंग जोन भी तैयार किए जा रहे हैं, जिससे नगर निगम की आय भी बढ़ेगी।


खासकर दीघा गोलंबर के पास रेलवे ब्रिज के किनारे खाली जमीन पर अतिक्रमण हटाकर एरिया को साफ किया जा रहा है। गुरुवार से अतिक्रमण हटाने का काम शुरू हो गया है। करीब 55 हजार वर्गफुट जमीन में मिट्टी भरकर समतल किया जाएगा। जेपी गंगा पथ पर अवैध रूप से लगी दुकानें अब व्यवस्थित तरीके से वेंडिंग जोन में बसाई जाएंगी। साथ ही सड़क किनारे गाड़ियां खड़ी होने से होने वाली जाम की समस्या भी पार्किंग बन जाने के बाद कम होगी।


पटना के वेंडिंग जोन में फुट ओवरब्रिज, पीने का पानी, पार्किंग, टॉयलेट और अन्य जरूरी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। पाटलिपुत्र अंचल में खटाल गली को अतिक्रमण मुक्त कर लगभग 36 हजार वर्गफुट जमीन खाली कराई गई है। इस एरिया का नाम ‘द स्क्वायर स्ट्रीट’ रखा गया है। काठपुल मंदिरी और मदरसा गली के पास भी वेंडिंग जोन बनाने की तैयारी चल रही है।


पटना जंक्शन के आसपास के इलाके को भी विकसित किया जा रहा है। पुराने मल्टी लेवल पार्किंग के बगल में प्रेस गली को अतिक्रमण मुक्त कराया गया है। नूतन राजधानी अंचल के कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि एमएलसीपी के बगल जंक्शन एरिया के वेंडरों को नए वेंडिंग जोन में शिफ्ट किया जाएगा।


नगर आयुक्त यशपाल मीणा ने बताया कि दीघा गोलंबर के पास करीब 55 हजार वर्गफुट जमीन पर आधुनिक वेंडिंग जोन बनाया जा रहा है। यहां जेपी गंगा पथ के वेंडरों को व्यवस्थित तरीके से दुकान लगाने की सुविधा मिलेगी। शहर के अन्य वेंडिंग जोन में भी वेंडर अपनी सुविधा के अनुसार जगह ले सकते हैं। वेंडरों को वेंडर कार्ड के माध्यम से बिहार सरकार की आठ योजनाओं का लाभ भी मिलेगा। यह व्यवस्था वेंडरों के लिए सुरक्षित और बेहतर विकल्प साबित होगी। 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें