ब्रेकिंग
Earthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीEarthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली

Bihar News: चुनावी साल में पीएम मोदी सितंबर में कर सकते हैं बिहार दौरा, पटना मेट्रो का करेंगे उद्घाटन

Bihar News: पटना मेट्रो के प्राथमिक कॉरिडोर का उद्घाटन सितंबर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जाएगा। मेट्रो ट्रायल रन की तैयारी पूरी हो चुकी है और जल्द ही विद्युत आपूर्ति शुरू होने वाली है।

Bihar News
बिहार न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: पटना मेट्रो के प्राथमिक कॉरिडोर का उद्घाटन अगले माह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जाएगा। इसके लिए जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं। कयास लगाया जा रहा है कि प्रधानमंत्री के सितंबर के तीसरे या चौथे सप्ताह में बिहार आने की संभावना है, इसी दौरान मेट्रो कॉरिडोर का उद्घाटन होने की उम्मीद है। हालांकि, अभी तक पटना मेट्रो रेल कॉरपोरेशन को प्रधानमंत्री कार्यालय से उद्घाटन को लेकर आधिकारिक सहमति पत्र प्राप्त नहीं हुआ है।


बता दें कि बिहार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार यानि 22 अगस्त को एक दिवसीय दौरे पर थे। इस दौरान विकास की अनेक सौगात बिहारवासियों को दिया। पीएम मोदी बोधगया में एक भव्य रोड शो किया और इस दौरान लगभग 13,000 करोड़ रुपये की बड़ी परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी किया।


अब कयास लगाया जा रहा है कि सितंबर में पीएम मोदी फिर से बिहार दौरे पर रहेंगे। साथ ही मेट्रो का लोकार्पण भी करेंगे। मेट्रो डिपो में विद्युत आपूर्ति अगले तीन दिनों के अंदर शुरू होने की संभावना है। इसके बाद न्यू पाटलिपुत्र बस टर्मिनल स्टेशन से मलाही पकड़ी के बीच प्राथमिक कॉरिडोर में चरणबद्ध तरीके से विद्युत आपूर्ति का ट्रायल शुरू होगा। डिपो के विद्युत सब स्टेशन में पावर ग्रिड से बिजली की सप्लाई होगी, जिससे मेट्रो ट्रायल रन की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति होगी। अनुमान है कि सितंबर के पहले सप्ताह में ट्रायल रन शुरू हो जाएगा और लगभग 15 दिनों तक ट्रायल चलने के बाद उद्घाटन होगा।


पटना मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने प्राथमिक कॉरिडोर के पांच स्टेशनों न्यू पाटलिपुत्र बस टर्मिनल, जीरो माइल, भूतनाथ, खेमनीचक और मलाही पकड़ी के बीच मेट्रो चलाने के लिए निर्माण एजेंसी को आवश्यक निर्देश दिए हैं। सूत्रों के अनुसार, सितंबर के तीसरे या चौथे सप्ताह तक तीन स्टेशनों का निर्माण कार्य पूरा हो सकता है।


मेट्रो संचालन में विद्युत आपूर्ति के साथ-साथ आरएसएस (रनिंग सिस्टम सपोर्ट) कंट्रोल रूम की भूमिका अहम है। आरएसएस कंट्रोल रूम, जिसे ऑपरेशन कंट्रोल सेंटर भी कहा जाता है, मेट्रो नेटवर्क की निगरानी, ट्रेन संचालन, सिग्नलिंग, बिजली आपूर्ति और सुरक्षा प्रबंधन का कार्य करता है। यह कंट्रोल रूम वास्तविक समय में ट्रेनें, सिग्नलिंग और अन्य प्रणालियों की निगरानी करता है, जिससे किसी भी आपातकालीन स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके। आरएसएस कंट्रोल रूम की सक्रियता विद्युत आपूर्ति के बाद ही शुरू होगी।


प्राथमिक कॉरिडोर के लिए तैयार तीन कोच वाली मेट्रो की कोच फिनिशिंग पूरी हो चुकी है। हर कोच में लगभग 300 यात्रियों की क्षमता है, जिससे पूरे तीन कोच में प्रति ट्रिप लगभग 900 यात्री यात्रा कर सकेंगे। इस मेट्रो प्रणाली को पर्यावरण के अनुकूल और कम खर्चीला बनाया गया है।


पटना मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत अन्य कॉरिडोरों पर भी काम तेजी से चल रहा है। द्वितीय कॉरिडोर के निर्माण की भी योजना चल रही है, जिसमें शहर के अन्य हिस्सों को जोड़ा जाएगा। पटना मेट्रो के संचालन से न केवल यातायात का बोझ कम होगा, बल्कि शहर में प्रदूषण नियंत्रण और आर्थिक विकास को भी बढ़ावा मिलेगा।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

PRIYA DWIVEDI

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें