ब्रेकिंग
तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमबिहार दौरे पर जल्द निकलेंगे तेज प्रताप यादव, छोटे भाई को दिया यह आशीर्वाद तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमबिहार दौरे पर जल्द निकलेंगे तेज प्रताप यादव, छोटे भाई को दिया यह आशीर्वाद

पटना : घर में सो रही युवती की गोली मार कर हत्या, मां-भाई पर हॉरर किलिंग का शक

PATNA : पटना के धनरुआ से एक हॉरर किलिंग की वारदात सामने आई है. धनरुआ थाना के छाती गांव में अपनी मां के साथ घर के आंगन में सो रही 18 साल की एक लड़की की गोली मारकर हत्या कर दी गई. जिसके बाद पुलिस ने

पटना : घर में सो रही युवती की गोली मार कर हत्या, मां-भाई पर हॉरर किलिंग का शक
Anamika
2 मिनट

PATNA : पटना के धनरुआ से एक हॉरर किलिंग की वारदात सामने आई है. धनरुआ थाना के छाती गांव में अपनी मां के साथ घर के आंगन में सो रही 18 साल की एक लड़की की गोली मारकर हत्या कर दी गई. जिसके बाद पुलिस ने इसे हॉरर किलिंग का मामला मानते हुए मां और भाई को हिरासत में लिया है. उनसे पूछताछ की जा रही है. 

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. हालांकि भाई ने इस घटना में अपनी संलिप्तता से इनकार कर दिया है. पुलिस ने बताया कि युवति के बाई बबलू ने पुलिस को बताया कि शनिवार की रात वह अपने कमरे में सो रहा था, जबकि उसकी मां और बहन घर के आंगन में खाट पर सोई थी. घर में तीनों के अलावे कोई नहीं था. तभी देर रात अज्ञात बदमाश दरवाजे से अंदर आए और बहन की गोली मारकर हत्या कर दी. 

वहीं पुलिस का कहना है कि भाई और मां बार-बार अपना बयान बदल रहे हैं. जब पुलिस ने पूछा की बदमाश अंदर कैसे आए तो उन्होंने कहा कि दरवाजा खुला हुआ था. इसके बाद पुलिस को शक हुआ और दोनों को हिरासत में लिया गया. वहीं आसपास के लोगों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने बताया कि युवती का किसी से प्रेम प्रसंग चल रहा था और इसे लेकर ही अक्सर उसकी पिटाई होती थी.  

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anamika

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें