ब्रेकिंग
अफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारअफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार

पटना में महेंद्र सिंह धोनी के नाम पर साइबर ठगी, 5 अपराधी गिरफ्तार

PATNA: इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नाम पर साइबर क्राइम का मामला सामने आया है। ये अपराध बिहार की राजधानी पटना में हुआ है। अपराधियों ने शातिराना अंदाज में

पटना में महेंद्र सिंह धोनी के नाम पर साइबर ठगी, 5 अपराधी गिरफ्तार
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नाम पर साइबर क्राइम का मामला सामने आया है। ये अपराध बिहार की राजधानी पटना में हुआ है। अपराधियों ने शातिराना अंदाज में लोगों को अपनी ठगी का शिकार बनाया है। बदमाशों ने धोनी को अपनी कंपनी का ब्रांड एंबेस्डर बता लोगों को ठगा है। मामला पटना के पत्रकार नगर थाने का है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय साइबर फ्रॉड गिरोह के 5 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह पटना में बैठकर देश भर के लोगों के साथ ठगी कर रहा था। 



गिरफ्तार अपराधियों में नालंदा के सारे थाना क्षेत्र के गौतम कुमार, भरत कुमार, अस्थावां के आकाश सिन्हा उर्फ छोटू, शेखपुरा के बरबिगहा के राजीव रंजन और पटना सिटी के मालसलामी के आकाश कुमार शामिल है। 




अपराधियों के पास से 1.45 लाख कैश, 10 मोबाइल, एक लैपटॉप, चार डायरी, एक पल्सर बाइक, धानी फाइनेंस नाम की फर्जी कंपनी के डॉक्युमेंट्स भी बरामद किए गए हैं। बदमाशों का कारनामा सुनकर आप भी हैरान जो जाएंगे। ये लोगों को फोन कर उन्हें लोन देने, इंश्योरेंस करने, जीएसटी भरने, केवाईसी अपडेट करने के नाम पर अपनी ठगी का शिकार बनाते थे। शातिरों ने धानी फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड नाम की फर्जी कंपनी बना रखा था। SSP मानवजीत सिंह ढिल्लो ने बताया कि पांच अपराधी गिरफ्तार किए गए हैं। 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें