ब्रेकिंग
बिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जानपटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकीपटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसानबिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस दिन तक हो जाएगा क्लियर, मनोज तिवारी ने दिया बड़ा अपडेटबिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेशबिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जानपटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकीपटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसानबिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस दिन तक हो जाएगा क्लियर, मनोज तिवारी ने दिया बड़ा अपडेटबिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश

पटना में कोरोना से महिला BDO की मौत, लंबे समय से चल रहा था इलाज

PATNA : बिहार में कोरोना संक्रमण की रफ़्तार ने तेजी पकड़ ली है. कोरोना से मौत का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है. इसी कड़ी में सीवान जिले के हुसैनगंज की महिला BDO मनीषा प्रसाद की कोरोना

पटना में कोरोना से महिला BDO की मौत, लंबे समय से चल रहा था इलाज
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : बिहार में कोरोना संक्रमण की रफ़्तार ने तेजी पकड़ ली है. कोरोना से मौत का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है. इसी कड़ी में सीवान जिले के हुसैनगंज की महिला BDO मनीषा प्रसाद की कोरोना से मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि बीते कई दिनों से वह कोरोना से जंग लड़ रहीं थीं. आज सुबह पटना के एक निजी अस्पताल में उनकी मौत हो गई. इस घटना के बाद सीवान में शोक की लहर देखने को मिल रही है. 


आपको बता दें कि शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त सचिव रविशंकर चौधरी की मौत कोरोना से हो गयी. 58 साल के रविशंकर चौधरी कोरोना से संक्रमित होने के बाद अस्पताल में भर्ती थे, जहां उनकी मौत हो गयी.इसके पहले नालंदा जिले के नूरसराय प्रखंड के बीडीओ राहुल कुमार की भी मौत कोरोना से हो चुकी है. एक के बाद एक करके अफसरों की मौत की खबर से सूबे में कोरोना को लेकर दहशत का माहौल बन गया है. 


वहीं, कोरोना के बढ़ते आंकड़ों पर ब्रेक लगने का नाम ही नहीं है. बिहार में पिछले 24 घंटे में 12 हजार 672 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है. पूरे राज्य में सर्वाधिक राजधानी पटना में 2 हजार 801 नए केस सामने आये हैं. इसे पहले बुधवार को सूबे में रिकार्ड 12 हजार 222 संक्रमित मामले सामने आये थे.वहीं, पटना सहित राज्य के 6 जिलो में 500 से अधिक नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आये हैं.

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें