ब्रेकिंग
मुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्टमुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट

PMCH के दो डॉक्टर समेत 18 स्टाफ कोरोना पॉजिटिव, जूनियर डॉक्टरों और एएनएम ने सरकार को दी राहत

PATNA : राज्य में कोरोना के नए केस भले ही कमा रहे हो लेकिन कोरोना वारियर्स लगातार इसकी चपेट में आ रहे हैं। पटना के पीएमसीएच में 2 डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके अलावा 18 स्

PMCH के दो डॉक्टर समेत 18 स्टाफ कोरोना पॉजिटिव, जूनियर डॉक्टरों और एएनएम ने सरकार को दी राहत
Santosh SinghSantosh Singh|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : राज्य में कोरोना के नए केस भले ही कमा रहे हो लेकिन कोरोना वारियर्स लगातार इसकी चपेट में आ रहे हैं। पटना के पीएमसीएच में 2 डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके अलावा 18 स्टाफ भी पॉजिटिव निकले हैं। बुधवार को हुई जांच में इन सभी को संक्रमित पाया गया है जबकि पटना के आईजीआईएमएस में 61 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें संस्थान के अंदर भर्ती 4 मरीज भी शामिल हैं। पटना में बुधवार को 347 नए मरीज मिले हैं जिसके बाद अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 19468 हो गई है।


राजधानी पटना के शहरी इलाकों के अलावे ग्रामीण इलाकों में भी कोरोना के मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। दानापुर में 28, मसौढ़ी में 17, बाढ़ में 15, पालीगंज में 14, दुल्हिन बाजार में 11, बिहटा में 6, धनरूआ में 6 नए मरीज मिले हैं। इसके अलावा राजधानी के बोरिंग रोड में 2, कदमकुआं में 5, अशोक नगर में 4, मंदिरी में 4, पाटलिपुत्र में 4, और आर एस कॉलोनी में 3 नए मरीज मिले। 


कोरोना काल के दौरान जूनियर डॉक्टरों और एएनएम ने सरकार को बड़ी राहत दे दी है। हाईकोर्ट के आदेश के बाद जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन ने 27 अगस्त तक प्रस्तावित कार्य बहिष्कार को तत्काल स्थगित कर दिया है। आपको बता दें कि हाईकोर्ट ने इस मामले में किसी भी तरह के इस हड़ताल को अवैध बताया था। इसके अलावा बिहार राज्य एएनएम संविदा कर्मचारी संघ ने स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे से बातचीत के बाद हड़ताल को स्थगित कर दिया है। संघ को मंत्री की तरफ से आश्वासन दिया गया है कि उनकी लंबित मांगों को पूरा करने का सरकार प्रयास करेगी।

टैग्स
इस खबर के बारे में
Santosh Singh

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें