ब्रेकिंग
Earthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीEarthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली

क्या पटना में एक्टिव है मानव तस्कर गिरोह,टेलर मास्टर के दुकान से हाथ-पैर बंधी मिलीं 2 बच्चियां

PATNA : पटना में दो मासूम बच्चियां मानव तस्‍करी गिरोह के हाथ लगने से बाल-बाल बच गईं. दोनों बच्चियों को पटना के चांदमारी रोड में एक टेलर मास्टर ने 24 घंटे से अपनी दुकाम मे

 क्या पटना में एक्टिव है मानव तस्कर गिरोह,टेलर मास्टर के दुकान से हाथ-पैर बंधी मिलीं 2 बच्चियां
Anamika
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA :  पटना में दो मासूम बच्चियां मानव तस्‍करी गिरोह के हाथ लगने से बाल-बाल बच गईं. दोनों बच्चियों को पटना के चांदमारी रोड में एक टेलर मास्टर ने 24 घंटे से अपनी दुकाम में बंद करके रखा हुआ था. 

मंगलवार की रात 11 बजे स्थानीय लोगों के सहयोग से पुलिस ने दोनों बच्चियों को बरामद कर लिया है. बरामद की गई बच्चयियों में से एक बच्ची की हालत बेहद बुरी है. उसे ठंड लगा है और दोनों बच्चियां बुरी तरह से डरी हुई है.  

बरामद बच्चियों का कहना है कि दुकानदार उन्हें कहीं बाहर भेजने वाला था. लोगों की मानें तो बच्चियों की बात से यह मानव तस्करी का मामला लगता है. बताया जाता है कि दोनों बच्चियां जक्कनपुर थाना इलाके की रहने वाली हैं और सोमवार से गायब थी. दोनों के परिजन 24 घंटे से बच्चियों को तलाश रहे थे.  

स्थानीय लोगों का कहना है कि वे टेलर की दुकान के बाहर से गुजर रहे थे, तभी बच्चियों की रोने की आवाज आई. जब लोगों ने दुकान का शटर खोलवाया तो अंदर दोनों बच्चियां मिली. दोनों के हाथ-पैर बंधे हुए थे. जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने दुकानदार की पिटाई कर दी.  स्थानीय लोगों की सूचना पर कंकड़बाग पुलिस पहुंची और आरोपी को थाना ले गई. बच्चियों का कहना है कि दुकानदार ने उन्हें मारा-पीटा और उनके ऊपर बार-बार पानी फेंक रहा था. पुलिस जांच में जुटी है और मामले को संदिग्ध मान रही है.  

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anamika

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें