ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

LPG को लेकर पटना में पहला FIR: गैस डिलीवरी ब्वाय के खिलाफ थाने में केस दर्ज, गड़बड़ी करने वाले हो जाएं सावधान!

Patna News: पटना में एलपीजी गैस डिलीवरी ब्वाय के खिलाफ पाटलिपुत्र थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिलाधिकारी ने कहा कि उपभोक्ताओं की शिकायत पर प्रशासन पूरी तरह सजग है और ब्लैकमार्केटिंग या होर्डिंग पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Patna News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Patna News: पटना में एलपीजी गैस सिलेंडर की कमी को लेकर लोग परेशान हैं। कई दिनों पहले नंबर लगाने के बावजूद सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। इसमें गैस वेंटर्स की भूमिका सवालों के घेरे में आ गई है। पटना में एलपीजी वितरण में गड़बड़ी को लेकर पहला केस थाने में दर्ज हुआ है।


पटना सदर में एक एलपीजी घरेलू गैस उपभोक्ता की सूचना के आधार पर पाटलिपुत्र थाना में गैस एजेंसी के डिलिवरी ब्वाय के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। दीघा निवासी उपभोक्ता ने शिकायत की थी कि उन्होंने एजेंसी मेसर्स उत्सव गैस सेवा, इन्द्रपुरी में सिलेंडर बुकिंग की थी, लेकिन सिलेंडर की आपूर्ति नहीं हुई।


हालांकि उन्हें मैसेज मिला कि सिलेंडर उपलब्ध करा दिया गया है। इन आरोपों के कारण एजेंसी के डिलिवरी ब्वाय श्री मुकेश के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। उधर, पटना डीएम त्यागराजन एसएम ने कहा कि एलपीजी घरेलू गैस उपभोक्ताओं को कोई समस्या न हो, इसके लिए सम्पूर्ण प्रशासनिक तंत्र सजग एवं तत्पर है। 


डीएम ने कहा है कि किसी भी प्रकार की शिथिलता, लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ब्लैकमार्केटिंग, होर्डिंग या अधिक दाम पर बिक्री की शिकायत मिलने पर दोषी एजेंसियों और संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ तुरंत प्राथमिकी दर्ज करने और गिरफ्तारी करने का निर्देश दिया गया है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें