ब्रेकिंग
Earthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीEarthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली

स्कूल तो खुल गए लेकिन तीसरी लहर की आशंका से सभी डरे हुए हैं, पटना के स्कूलों ने जारी की गाइडलाइन

PATNA : कोरोना की दूसरी लहर थमने के बाद राज्य सरकार ने भले ही स्कूलों को खोलने का आदेश जारी कर दिया हो लेकिन इसके बावजूद तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए स्कूल डरे हुए हैं। स्क

स्कूल तो खुल गए लेकिन तीसरी लहर की आशंका से सभी डरे हुए हैं, पटना के स्कूलों ने जारी की गाइडलाइन
EditorEditor|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : कोरोना की दूसरी लहर थमने के बाद राज्य सरकार ने भले ही स्कूलों को खोलने का आदेश जारी कर दिया हो लेकिन इसके बावजूद तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए स्कूल डरे हुए हैं। स्कूलों ने अपने यहां आने वाले बच्चों के अभिभावकों को अब नई गाइडलाइन दी है। स्कूलों ने अभिभावकों को निर्देश दिया है कि बच्चे को प्लास्टिक के टिफिन में लंच देकर नहीं भेजें, बल्कि लंच स्टील टिफिन में दें। स्कूल बैग में हैंड सेनेटाइजर जरूर डालें। बच्चे को अन्य बच्चे से गले मिलना, हाथ मिलाने से मना करें। साथ में लंच करने से मना करें। 


संक्रमण की आशंका को देखते हुए स्कूल प्रशासन की तरफ से अभिभावकों को दिए जा रहे हैं। आपको बता दें कि कई स्कूलों में एक से पांचवीं तक के बच्चे को कोरोना से बचाने के लिए गाइडलाइन जारी की गयी है। स्कूल भेजने से पहले अभिभावक किन बातों का ख्याल रखें, इसकी जानकारी स्कूल प्रशासन द्वारा दी गयी है। कार्मेल हाई स्कूल ने एक से ऊपर सभी कक्षाएं खोलने का आदेश दे दिया है। स्कूल 31 अगस्त से खुलेगा। इससे पहले स्कूल प्रशासन द्वारा अभिभावकों के लिए गाइडलाइन जारी की गयी है। सभी अभिभावकों को बच्चों को कोरोना संक्रमण के प्रति सचेत करके भेजें।



सेंट जोसफ कान्वेंट हाई स्कूल एक सितंबर से पूरी तरह से खुल जाएगा। स्कूल ने सभी छात्राओं को ग्लब्स लगाकर स्कूल आने का निर्देश दिया है। ग्लब्स के अलावा छात्राओं को मास्क लगाकर स्कूल आना है। कई स्कूलों ने बच्चों को जागरूक करने के लिए कोरोना संक्रमण से बचने के लिए बैनर लगाया है। डॉन बास्को एकेडमी की प्राचार्य मेरी अल्फांसो ने बताया कि सात सितंबर से स्कूल पूरी तरह से खुल जाएगा। सभी बच्चों को बैनर के माध्यम से कोरोना से बचने के प्रति जागरूक किया जाएगा।

टैग्स
इस खबर के बारे में
Editor

रिपोर्टर / लेखक

Editor

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें